फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: निकारागुआ मानव तस्करी मामले की जांच करेगी एसआईटी, चार सदस्यों वाली विशेष टीम का गठन

Sun, 31 Dec 2023 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस ने चार सदस्यों वाली विशेष जांच टीम का गठन किया है। फ्रांस की ओर से हिरासत में लिए 303 भारतीयों में कई पंजाबी शामिल थे। फिरोजपुर के एसपी इन्वेटिगेशन एसआईटी की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देश पर ब्यूरो ऑफ इन्वेटिगेशन (बीओआई) के निदेशक एलके यादव की ओर से निकारागुआ मानव तस्करी मामले में जांच के लिए शनिवार को चार सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है।

विज्ञापन


इस विशेष जांच टीम का नेतृत्व फिरोजपुर के एसपी इन्वेटिगेशन रणधीर कुमार करेंगे। टीम के अन्य तीन सदस्यों में एसीपी सिविल लाइन लुधियाना जसरूप कौर बाठ, डीएसपी इन्वेटिगेशन फिरोजपुर बलकार सिंह संधू और डीएसपी हेडक्वार्टर पटियाला दलबीर सिंह सिद्धू शामिल हैं। एसआईटी को जल्द से जल्द अंतिम रिपोर्ट संबंधित अदालत को सौंपने के लिए कहा गया है। इस केस में सहायता के लिए एसआईटी किसी अन्य अधिकारी/कर्मचारी का भी सहयोग ले सकती है।

उल्लेखनीय है कि निकारागुआ मानव तस्करी मामले संबंधी अलग-अलग अखबारों में खबरें छपीं थी, जिसमें 303 भारतीय यात्रियों में ज्यादातर पंजाब और गुजरात के साथ संबंधित थे, को फ्रांसीसी अधिकारियों की ओर से हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें