फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ने यूटी एसएसपी के लिए भेजे हैं मोहाली के कप्तान समेत तीन आईपीएस अफसरों के नाम

Thu, 11 Jun 2020 11:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तीन नाम प्रस्तावित किए - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूटी के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) के पद के लिए पंजाब सरकार ने तीन आईपीएस अफसरों के नाम यूटी प्रशासन के गृह सचिव को भेजे हैं। पंजाब की तरफ से भेजे गए नामों में मोहाली के मौजूदा एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल, अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात एआईजी पाटिल केतन बलिराम व लुधियाना रूरल एसएसपी शील सोनी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


पंजाब की तरफ से प्रस्तावित सभी अधिकारी अलग-अलग बैच के हैं। चाहल 2009 बैच, पाटिल 2010 बैच जबकि सोनी 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं। बता दें कि चंडीगढ़ की मौजूदा एसएसपी नीलांबरी जगदले का एसएसपी पद पर कार्यकाल अगस्त माह में समाप्त होगा। जगदले ने 22 अगस्त 2017 में चार्ज लिया था। यूटी एसएसपी की पोस्ट पंजाब कैडर के अधिकारी के लिए रिजर्व है।

पंजाब सरकार अधिकारियों के नाम प्रस्तावित करती है, जिसे चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मंजूर किया जाता है। इसके बाद गृह मंत्रालय को आखिरी मंजूरी के लिए भेजा जाता है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने दो माह पहले नामों के लिए रिक्वेस्ट भेजी थी और पिछले सप्ताह इसे लेकर रिमाइंडर भी भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें