फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसईबी का स्कूलों का चेतावनी भरा फरमान

Tue, 13 May 2014 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उन स्कूलों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित फीस कमेटी को अभी तक भी अपनी रिपोर्ट नहीं भेजी है।
विज्ञापन


बोर्ड ने सोमवार को यह चेतावनी जारी करते हुए स्कूलों को सात दिन में तय प्रोफार्मा जमा कराने को कहा है। बोर्ड मैनेजमेंट ने कहा कि जो स्कूल जानकारी मुहैया नहीं कराएंगे। उनकी एक जून 2014 से मान्यता रद्द कर दी जाएगी। यह आदेश पूरे राज्य में तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

सोमवार को बोर्ड अधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में अधिकारियों ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा गठित फीस कमेटी को अभी तक भी कई स्कूलों ने अपनी रिपोर्ट नहीं भेजी हैं।
विज्ञापन


स्कूलों को इस बारे में कई बार नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। लेकिन स्कूल इस दिशा में उदासीन हैं। मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि पीएसईबी से संबंधित सभी स्कूलों को यह सूचना देनी ही होगी।

अगर स्कूल सूचना नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना बताए ही एक जून से स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

जिक्रयोग है कि फीस कमेटी एक प्रोफार्मा तैयार किया है। जिसमें स्कूलों से जुड़ी 43 चीजों की जानकारी मांगी गई हैं। लेकिन कई स्कूलों सूचना देने से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें