बोर्ड का कहना है विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं जहां पर विद्यार्थी फोन व ईमेल से संपर्क कर पाएंगे। वहीं, बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को कोई समस्या न आए।, इसके लिए परीक्षा शाखाओं के अधिकारी छुट्टी वाले दिन भी तैनात रहेंगे।
पांचवीं की परीक्षा 18 फरवरी तो आठवीं की परीक्षा 3 मार्च से
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं की डेटशीट भी घोषित कर दी है। पांचवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी और परीक्षाओं का समय 11 बजे से सवा दो बजे तक रहेगा। आठवीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 14 मार्च तक चलेगी और परीक्षा का समय नौ बजे से सवा बारह बजे तक रहेगा। पांचवीं की सेहत व शारीरिक शिक्षा विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा 28 और 29 फरवरी को होगी। वहीं आठवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से 24 मार्च संबंधित स्कूल की सुविधा अनुसार होंगी।