फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से हेरोइन ही नहीं खतरनाक हथियार भी मंगा रहे तस्कर, पुलिस के पास नहीं रिकॉर्ड

Sat, 30 Nov 2019 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
तस्करों द्वारा मंगाई गई हेरोइन और साथ में हथियार।
विज्ञापन

तस्कर पाकिस्तान से हेरोइन के साथ हथियार मंगवाकर गैंगस्टरों को बेच रहे हैं, जिनका कोई रिकॉर्ड जिला प्रशासन व पुलिस के पास नहीं हैं। पिछले दो वर्षों में तकरीबन तीस से ज्यादा विदेशी पिस्तौल और कुछ एक एके-47 राइफलें तस्कर पाकिस्तान से मंगवाकर गैंगस्टरों को दे चुके हैं। 

विज्ञापन


यही नहीं तस्करों के पास भी पाक से भेजे गए हथियार हैं। बुधवार को ममदोट सेक्टर से पंजाब पुलिस की एक सुरक्षा एजेंसी ने तस्कर शिंदर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कंटीली तार पार खेतों में पाकिस्तान से आई हेरोइन व तीस बोर की एक विदेशी पिस्तौल व कारतूस पकड़े थे।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक भारतीय तस्करों ने पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन के साथ हथियार भी मंगवाना शुरू कर दिया है। पाक से मंगवाए गए हथियार गैंगस्टरों को बेचे जा रहे हैं। ये हथियार विदेशी और खतरनाक हैं। वर्ष 2018 व 2019 में बीएसएफ व कई सुरक्षा एजेंसियां पंजाब से सटे भारत-पाक बार्डर से तीस से अधिक विदेशी पिस्तौलें, हैंड ग्रेनेड, कारतूस व कुछेक एके-47 राइफलें पकड़ जा चुकी है। पाकिस्तान से सस्ते दामों पर हथियार मिलते हैं, जो यहां पर तस्कर गैंगस्टरों को अच्छे दामों पर बेच देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पूर्व सतलुज दरिया के रास्ते पाकिस्तान से हेरोइन के साथ पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस भारत लाते हुए तस्कर सुखविंदर सिंह को बीएसएफ ने पकड़ा था। इसी तरह पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम तरनतारन क्षेत्र में एके-47 राइफलें भेजी थी, जो सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों से पकड़ी थी।

कई बार तस्कर इन्हीं हथियारों से सुरक्षा एजेंसियों के मुलाजिमों पर वार कर चुके हैं। कुख्यात तस्कर जोगिंदर सिंह उर्फ जीता उर्फ सम्मी ने पाकिस्तानी हथियारों से जिला तरनतारन के पट्टी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के दो इंस्पेक्टरों को जख्मी कर दिया था। हालांकि मौजूदा समय में वह नाभा जेल में बंद है। 

खुफिया सूत्रों के मुताबिक जीता भी पाकिस्तान से बहुत हथियार मंगवाता रहा है और इसके कई गैंगस्टरों से संबंध बताए जाते हैं। जेल में बंद रहने के बावजूद बाहर एक-दो लोगों की हत्या गैंगस्टरों से कराने के आरोप में भी जीता पर मामले दर्ज हैं। सरहद पार पाकिस्तान से आ रहे हथियारों से सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी बहुत परेशान हैं। इन हथियारों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। बार्डर क्षेत्र की तरफ रह रहे शरारती तत्वों के पास पाकिस्तान से आई विदेशी पिस्तौलें व अन्य हथियार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें