फरवरी महीने में होने वाले निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और १२वीं कक्षा की सालाना परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव कर दिया है। यह फैसला बोर्ड ने निवार्चन आयोग की हिदायतों के बाद लिया है। बोर्ड ने नई डेटशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। वहीं, सारे स्कूलों और जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा की परीक्षाएं अब 28 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी। जबकि दसवीं की परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होगी। परीक्षाएं छह अप्रैल तक चलेगी। दसवीं की परीक्षाएं मार्निंग (समेत दूसरे सेमेस्टर) शिफ्ट में सुबह दस से शुरू होगी। वहीं, 12 वीं की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। परीक्षा का समय तीन घंटे रहेगा।
वहीं, विद्यार्थियों को पेपर पढऩे के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। जबकि अपंग विद्यार्थियों को प्रत्येक एक घंटे पर 10 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। बोर्ड की चेयरपर्सन तेजिंदर कौर धालीवाल ने डेटशीट बदलने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि पहले दसवीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलनी थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 17 मार्च तक चलेगी।