फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी भुगतने के बाद भागा कैदी, पुलिस ने किया काबू

Sat, 15 Nov 2014 10:22 PM IST
(सुनाम/संगरूर) अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत में पेशी भुगतने के बाद विचाराधीन एक कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। हालांकि भागने के दौरान कैदी गिर गया और पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार को संगरूर जेल से हरविंदर सिंह को पेशी के लिए यहां की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने हरविंदर सिंह के खिलाफ गांव शेरों में एक बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन


पेशी भुगतने के बाद जैसे ही उसे अदालत के बाहर लाया गया तो पुलिस कर्मचारियों से हाथ छुड़ाकर उक्त कैदी भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भागने के दौरान कैदी वहां खड़े वाहनों में उलझकर गिर गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। एसएचओ सिटी जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें