फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवारों की सहायता करना सबका फर्ज : डीसी

Mon, 08 Dec 2014 10:21 PM IST
अमर उजाला संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के लिए वित्तीय सहायता जुटाने के लिए विशेष समागम का आयोजन डीसी अर्शदीप सिंह थिंद की अगुवाई में डीसी कांपलेक्स में किया गया। इसमें जिले के विभिन्न व्यापारिक, औद्योगिक, सामाजिक व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


समागम में डीसी थिंद ने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वे शहीद सैनिकों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए ज्यादा से ज्यादा दान दें। यह दान आयकर से मुक्त है। उन्होंने कहा कि अब तक देश की रक्षा के लिए जितनी भी लड़ाई लड़ी गईं उनमें संगरूर जिले के सैनिकों ने सबसे ज्यादा शहादतें दी हैं।

पूरे जिले के लिए यह गौरव की बात है। समागम में रक्षा बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर राजवंत सिंह ने बताया कि दान देने के इच्छुक जिला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी के नाम का चेक दे सकते हैं या नकद राशि भी कार्यालय में जमा करवाई जा सकती है।
विज्ञापन


इस दौरान डीसी कार्यालय के कर्मचारियों ने 32 हजार तीन सौ रुपये तथा बैंकों के कर्मचारियों ने साठ हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भेंट किया। इस मौके पर एडीसी प्रितम सिंह जौहल, नवरीत कौर सेखों, कैप्टन कर्म सिंह, राजकुमार, अमरजीत टीटू, केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरेश जिंदल, राजेश जैन समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि हाजिर थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें