फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में अब 300 शिक्षकों के तबादले पर दो मंत्रियों में ठनी, एक ने दी मंजूरी तो दूसरे ने लगाई रोक

Sun, 23 Jun 2019 04:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी एक तरफ तो शिक्षा विभाग छिन जाने से काफी आहत हैं। वहीं उन्हें दूसरा झटका प्रदेश के नए शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने दिया है। सोनी ने विभाग बदले जाने से पहले करीब 300 टीचरों के तबादले की सिफारिश कर दी थी लेकिन सिंगला ने पद संभालते ही उनके द्वारा की गई सिफारिश को यह कहते हुए रोक दिया है कि यह सरकार की नीति के विपरीत है।

विज्ञापन


सिंगला के इस तौर तरीके से सोनी नाराज हो गए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री ने अब मेडिकल शिक्षा विभाग सौंपा है, जिससे नाराज होकर उन्होंने अब तक विभाग का कामकाज ही नहीं संभाला। सिंगला का यह भी कहना है कि सोनी ने तबादलों की सिफारिश 6 जून को भेजी, जिस दिन मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रियों के विभाग बदल दिए थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं सोनी दावा कर रहे हैं कि उन्होंने टीचरों के तबादले की सूची 4 जून को भेजी थी, जिस पर डायरी नंबर 6 जून का दिखाया जा रहा है। उनका यह भी कहना है कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के नोटिफिकेशन की फाइल 6 जून से पहले पास कर दी गई थी इसलिए नोटिफिकेशन पर अब सवाल उठाना गलत है। सोनी का कहना है कि शिक्षा विभाग के अफसरों की मनमानी के कारण यह सारी गड़बड़ हुई है। 

उन्होंने कहा कि सिंगला ने अभी-अभी कामकाज संभाला है और उन्हें शिक्षा विभाग के अफसरों की मनमानी का पता नहीं है। इस मामले में भी अफसरों ने 4 जून को दिए गए आदेशों की फाइल 6 जून को नए मंत्री के सामने रखकर उस पर रोक लगवाई है। 

उधर, सिंगला का कहना है कि उन्होंने सोनी द्वारा की गई तबादलों की सिफारिश वाली फाइल मुख्यमंत्री के पास भेज दी है। फिलहाल तबादलों की इस सिफारिश पर रोक लगा दी गई है। सिंगला का कहना है कि ऑनलाइन तबादलों की पॉलिसी स्वयं सोनी ही लेकर आए थे, इसलिए अब आखिरी फैसला मुख्यमंत्री ही लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें