फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को हड़ताल कर सकते हैं रोडवेज कर्मचारी

Fri, 03 Jan 2014 07:44 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने 15 जनवरी को की जाने वाली दो घंटे की रोडवेज हड़ताल की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


इसके तहत कमेटी ने राज्य के परिवहन आयुक्त को हड़ताल का नोटिस भी भेज दिया है। कमेटी ने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, विभाग के प्रधान सचिव व श्रम आयुक्त को नोटिस की प्रति भी भेजी है।

तालमेल कमेटी के वरिष्ठ नेता दलबीर किरमारा, हरिनारायण शर्मा, दलबीर नेहरा एवं रमेश सैनी ने बताया कि वास्तव में सरकार और उच्च अधिकारियों की टरकाउ नीतियां ही कर्मचारियों को हड़ताल के लिए बाध्य कर रही हैं।
विज्ञापन


14 नवंबर को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में रोडवेज कर्मचारियों की मांगो और समझौते को लागू करने के लिए 26 नवंबर को परिवहन विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के साथ हुई वार्ता को अभी तक सिरे नहीं चढ़ाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज तक न तो 3519 रूट परमिटों पर कमेटी गठित की गई और न ही मानी गई एक भी मांग को लागू किया गया, जिससे रोडवेज कर्मचारियों में रोष है।
रोडवेज नेताओं ने बताया कि गत 25 दिसंबर को रोहतक में हुई तालमेल कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार यदि 14 जनवरी तक मानी गई मांगों को लागू नहीं किया गया तो रोडवेज कर्मचारी 15 जनवरी को राज्यभर में सुबह 11 बजे से एक बजे तक दो घंटे की हड़ताल करके अपना रोष जताएंगे। यदि फिर सरकार नहीं चेती तो रोडवेज कर्मचारी लंबी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेवारी सरकार व परिवहन विभाग की होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें