पंजाब में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाई गई सरकार की बंदिशें बेअसर साबित हो रही हैं। सूबे में सोमवार को 198 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया जबकि 8625 नए मामले मिले हैं। 298 की हालत गंभीर बनी हुई है।
सोमवार को लुधियाना में 30, बठिंडा में 19, संगरूर में 17, मोहाली व पटियाला में 14-14, मुक्तसर में 13, फिरोजपुर में 11, रोपड़ व अमृतसर में 10-10, होशियारपुर में 9, पठानकोट, जालंधर व फाजिल्का में 8-8, फरीदकोट में 5, गुरदासपुर, कपूरथला व मानसा में 4-4, फतेहगढ़ साहिब व नवांशहर में 3-3, बरनाला में 2 और मोगा व तरनतारन में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई। अब तक सूबे में 10704 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
इस समय 75800 सक्रिय मामले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पंजाब में अब तक 7805157 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें 450674 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अच्छी बात यह है कि 364170 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 75800 है। 9376 संक्रमितों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।