फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सर्वाधिक मौतें: 24 घंटे में 231 संक्रमितों की मौत, 7143 नए पॉजिटिव मिले, 422 की हालत नाजुक

Tue, 18 May 2021 10:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में अभी कोरोना का कहर जारी है। मंगलवार को अब तक कोरोना से होने वाली सर्वाधिक मौतें दर्ज की गईं हैं। वहीं 8202 मरीजों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मंगलवार को कोरोना से 231 मरीजों की मौत हो गई। अब तक सूबे में एक दिन में कभी इतने संक्रमितों की मौतें नहीं हुई हैं। 422 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 8202 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा 7143 नए मामले भी सामने आए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 511652 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अच्छी बात यह है कि 427058 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 72277 पहुंच चुकी है।

मंगलवार को अमृतसर में 16, बरनाला में 4, बठिंडा में 34, फरीदकोट में 8, फाजिल्का में 15, फिरोजपुर में 8, फतेहगढ़ साहिब में 3, गुरदासपुर में 6, होशियारपुर में 10, जालंधर में 9, लुधियाना में 21, कपूरथला में 8, मानसा में 7, मोहाली में 15, मुक्तसर में 19, पठानकोट में 6, पटियाला में 19, रोपड़ में 5, संगरूर में 11, तरनतारन में 3 और मोगा व नवांशहर में 2-2 संक्रमितों की मौत हो गई। संक्रमण से पंजाब में अब तक 12317 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें