फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में पत्रकार की पिटाई मामला, जांच के आदेश

Sun, 20 Dec 2015 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआणा ने जेल में पत्रकार की पिटाई की। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सौंपी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव को मामले के तह तक जाने और जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना ने उनका इंटरव्यू लेने पहुंचे पत्रकार कंवर संधु के साथ हाथापाई की थी।

संधु के साथ पूर्व पुलिस अधिकारी गुरमीत सिंह पिंकी भी उपस्थित थे। घटना शनिवार को हुई थी। बाद में संधू को राजोआना तक जाने के लिए इजाजत देने वाले जेल अधिकारी जगमेल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस पूरी घटना के समय बर्खास्त इंस्पेक्टर पिंकी कैट भी जेल में ही मौजूद था। मालूम हो कि पिंकी ने पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के खिलाफ फर्जी मुठभेड़ में बेकसूर लोगों की हत्या के आरोप लगाए हैं। उधर, पत्रकार संधु के साथ हुई घटना की चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने भी निंदा की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें