फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट से पंजाब के लोगों को खास उम्मीदें

Mon, 08 Feb 2016 11:48 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
25 फरवरी को पेश होने जा रहे रेल बजट से पंजाब के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। खास फिरोजपुर से वैष्णो देवी तक की ट्रेन मिलने की। गुरुओं की धरती अमृतसर को शहीदों की धरती फिरोजपुर को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए बहुत पहले ही रेल बजट में घोषणा हो चुकी थी, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि रेलवे के अधिकारी इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू नहीं होने का आरोप पंजाब सरकार पर थोप रहे हैं कि राज्य सरकार ने ही अपने हिस्से के लगभग 148 करोड़ रुपये रेलवे को नहीं दिए हैं। उधर, फिरोजपुर के लोगों की मांग है कि फिरोजपुर से हरिद्वार, कोलकाता, कटरा के बीच नई ट्रेन चलाई जाए।

फिरोजपुर की समाजसेवी संस्थाओं ने रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक अनुज प्रकाश को अपने मांगपत्र सौंपे हैं। लोगों की मांग है कि फिरोजपुर और हरिद्वार के बीच ट्रेन चलाई जाए। फिरोजपुर से बहुत से लोग मजबूरन बसों व प्राइवेट वाहनों में अधिक किराया खर्च कर अस्थियां विसर्जित करने के लिए कनखल (हरिद्वार) जाते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा फिरोजपुर और दिल्ली के बीच जनशताब्दी ट्रेन चलाई जाए ताकि लोग सुबह दिल्ली जाकर उसी रात को फिरोजपुर वापस पहुंच सके। फिरोजपुर और कोलकाता के बीच सीधी ट्रेन चलाने की भी मांग की है, क्योंकि यहां के लोग लुधियाना जाकर ट्रेन पकड़ते हैं। फिरोजपुर और श्री वैष्णो देवी माता (कटरा) रेलवे स्टेशन के बीच सीधी ट्रेन चलनी चाहिए।

लोगों की सबसे बड़ी मांग है कि फिरोजपुर और चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन का समय फिरोजपुर से सुबह पौने पांच किया जाए, जो चंडीगढ़ सुबह करीब सवा नौ बजे पहुंच सके। साथ ही चंडीगढ़ से ट्रेन का समय शाम साढ़े पांच किया जाए और फिरोजपुर रात साढ़े नौ बजे तक पहुंचे। ऐसा करने से विद्यार्थी, मरीजों, वकीलों और अन्य लोगों को काफी लाभ होगा।

फिरोजपुर-दिल्ली और फिरोजपुर-लुधियाना सेक्शन के ट्रैक का दोहरीकरण किया जाए। दिल्ली-फिरोजपुर सेक्शन के ट्रैक का दोहरीकरण बहुत जरूरी है क्योंकि भारत और पाक के बीच 1965 व 1971 के बीच युद्ध हो चुका है। यही एक मार्ग है जो फिरोजपुर से लोग आसानी से ट्रेन के माध्यम से बच कर निकल सकते हैं और सेना की भी मदद की जा सकती है और सेना का साजोसामान आसानी से आ जा सकता है।

डीएमयू ट्रेन के कोच बढ़ाए जाएं ताकि लोगों को ट्रेन के ऊपर और दरवाजों पर लटक कर सफर न करना पड़े। इसके अलावा इस ट्रेन में शौचालय का भी बंदोबस्त किया जाए। जो बुजुर्ग लोग, महिलाएं व बच्चे फिरोजपुर से लुधियाना, जालंधर, बठिंडा व फाजिल्का के लिए सफर करते हैं उन्हें शौचालय जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें