विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का मिजाज अलग नजर आया। प्रचार के दौरान जिन प्रत्याशियों की रैलियों में भारी भीड़ दिखाई देती थी उनके पोलिंग स्टेशन बिल्कुल सूने नजर आए।
इस मुद्दे को सोशल साइट पर खूब शेयर किया जा रहा है। किसी क्षेत्र में विकास के नाम पर मुहर लगती दिखाई दी तो कहीं सत्ता पक्ष के विरोध में प्रचंड लहर नजर आई।
इसके अलावा कई सीटों पर पार्टी के भीतर की खींचतान हावी रही। सुनाम विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो यहां पर लोग सत्तापक्ष के विरोध में नजर आए। पार्टियों की अंदरूनी लड़ाई का लाभ यहां आम आदमी पार्टी को मिल सकता है।