चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने सोमवार को 295 स्थानों पर रेड की। इस दौरान 60 एफआईआर दर्ज कर नशा तस्करी के आरोप में 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया और कब्जे से 332 ग्राम हेरोइन और 5,623 नशे की गोलियां बरामद कीं। अभियान के दौरान 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 295 जगह रेड की और 289 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। साथ ही 15 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के लिए पुनर्वास केंद्रों पर उपचार के लिए तैयार किया गया।