फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के जवान का कारनामा.. लिफ्ट लेकर उड़ाए डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लिफ्ट मांगकर पेट्रोल पंप कर्मचारी के बैग से डेढ़ लाख रुपये चुराने वाले पुलिसकर्मी को सेक्टर-26 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंजाब पुलिस का जवान गुरदासपुर निवासी लवप्रीत सिंह (28) है और उसकी तैनाती पंजाब विधानसभा के गेट पर है। नशे का आदी होने के कारण उसने बाइक चालक के बैग से पैसे निकाले थे। पुलिस ने आरोपी से 90 हजार की नकदी और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी को सेक्टर-34 स्थित पेट्रोल पंप के अकाउंट मैनेजर आकाशदीप ने सेक्टर-26 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह पंप पर हुई बिक्री के डेढ़ लाख रुपये लेकर पंचकूला स्थित ऑफिस जा रहे थे। इस दौरान सेक्टर-7 के चौक पर एक पुलिसकर्मी ने उनसे लिफ्ट मांगी। उन्होंने उसको बाइक पर बैठा लिया। पुलिसकर्मी सेक्टर-26 के चौक के पास बाइक की रफ्तार धीमी होने पर चलती गाड़ी से उतरकर चला गया। उस समय कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जब वह ऑफिस पहुंचे तो देखा बैग में रुपये नहीं थे।
लौटकर सब्जी मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो पुलिसकर्मी उसमें कैद था और बाइक से उतरकर एक सब्जी की गाड़ी में बैठ गया। फिर गाड़ी से उतरकर उसने किसी को फोन लगाया और एक बाइक चालक के साथ बैठकर पुलिस लाइन के सामने से निकल गया। उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आ गया। हालांकि उसने मास्क लगाया हुआ था। डीएसपी पूर्व गुरमुख सिंह के निर्देश पर सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने टीम बनाकर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान थाना प्रभारी को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर एक में सचिवालय के पास घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी ड्यूटी पंजाब विधानसभा के गेट पर है। नशे की लत के कारण वह इस तरह के वारदातों को अंजाम दे रहा था। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
आकाशदीप की शिकायत पर टीम बनाकर उसकी गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू कर दी थी। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस की छवि खराब न हो इसके लिए आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ना बहुत जरूरी था। अदालत से पुलिस रिमांड हासिल कर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

-गुरमुख सिंह, डीएसपी पूर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें