फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में नहीं हुआ लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू, पंजाब पुलिस ने हाईकोर्ट में सौंपी जांच रिपोर्ट

Thu, 14 Dec 2023 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट ने कहा कि आठ महीनों बाद यह बताया जा रहा है कि पंजाब की जेल में यह इंटरव्यू नहीं हुआ। आखिर एसआईटी ने क्या किया और एसआईटी को क्या आदेश दिया गया था? अगली सुनवाई पर यह बताया जाए कि इंटरव्यू अगर पंजाब की जेल में नहीं हुआ तो किस जेल में हुआ और कब हुआ।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पंजाब के एडीजीपी जेल ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करते हुए बताया कि दोनों विवादित इंटरव्यू पंजाब में नहीं हुए थे। दो सदस्यों वाली एसआईटी की रिपोर्ट को हाईकोर्ट में सौंपते हुए बताया गया कि इंटरव्यू के दौरान न तो लॉरेंस पंजाब की जेल में था और न ही पंजाब में अन्य किसी स्थान पर। आठ माह बाद सौंपी इस रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतने समय में सरकार इंटरव्यू के स्थान व समय तक का पता नहीं लगा पाई।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान एडीजीपी जेल अरूण पाल सिंह ने बताया कि एसआईटी को पंजाब की जेल या जेल से बाहर पूरे पंजाब में कहीं भी लॉरेंस के इंटरव्यू का कोई सबूत नहीं मिला हैं। इस पर हाईकोर्ट ने पूछा कि क्या हरियाणा में यह इंटरव्यू के होने की संभावना है तो एडीजीपी ने इस संभावना से इन्कार करते हुए कहा कि इंटरव्यू के समय वह वह दिल्ली और राजस्थान की पुलिस का कस्टडी में था।

हाईकोर्ट ने कहा कि आठ महीनों बाद यह बताया जा रहा है कि पंजाब की जेल में यह इंटरव्यू नहीं हुआ। आखिर एसआईटी ने क्या किया और एसआईटी को क्या आदेश दिया गया था? अगली सुनवाई पर यह बताया जाए कि इंटरव्यू अगर पंजाब की जेल में नहीं हुआ तो किस जेल में हुआ और कब हुआ। हाईकोर्ट ने कहा कि यह बेहद गंभीर विषय है और इस मामले में सुनवाई करना इसलिए जरूरी है ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें