फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद पुलिस के जवान करेंगे ‘धोनी’ की सेवा, नहीं होगी नीलामी

Thu, 14 Dec 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
स्निफर डॉग धोनी
विज्ञापन
भारत और श्रीलंका में मोहाली में आखिरी बार दिखे 'धोनी' रिटायर हो गए हैं और अब पुलिस के जवान उनकी सेवा करेंगे, लेकिन उनकी नीलामी नहीं की जाएगी। बात हो रही है पिछले दस सालों से मोहाली पुलिस की डॉग स्क्वॉयड का हिस्सा रहे धोनी नामक कुत्ते की, जो कल रिटायर हो गया। पुलिस मुलाजिमों ने इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बता दिया है। साथ ही इस संबंध में जल्द फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोहाली पुलिस के तीन डॉग रिटायर होने जा रहे हैं। इनमें जॉन, प्रीति और धोनी शामिल हैं। कुत्तों की काफी समय से सेवा कर रहे मुलाजिमों का कहना है कि वे खुद ही उनका पालन पोषण करना चाहते हैं। क्योंकि धोनी काफी समय से उनके साथ काम कर रहा है। उनका उसके साथ लगाव ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद उसकी देखभाल खुद करना चाहते हैं। हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि अब धोनी पहले की तरह काम नहीं करेगा।

डॉग स्क्वॉयड के एक सीनियर मेंबर ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि उनकी तरफ से धोनी को खुद रखने के लिए एक आवेदन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि इसे स्वीकार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि धोनी के साथ उन्होंने कई ऑपरेशन में काम किया है। हमें उसकी हर चीज के बारे में पता है। ऐसे में उन्हें विश्वास है कि वह उसकी बढ़िया तरीके से देखभाल कर पाएंगे।
विज्ञापन


धोनी सुबह गया था ग्राउंड में
भारत और श्रीलंका मैच में स्नीफर डॉग धोनी ने अपनी ड्यूटी निभाई। उसे सुबह स्टेडियम ले जाया गया था। वहां पर उसने अपनी ड्यूटी को पूरा किया। वहीं, इस दौरान उसके साथ पुलिस मुलाजिमों ने सेल्फियां तक ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें