फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh : पंजाब पुलिस की लंडा और रिंदा के साथियों के ठिकानों पर छापामारी, हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

ये छापे डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय सुबह 6 से 11 बजे तक चले। इस दौरान लंडा और रिंदा के साथियों के सभी रिहायशी और अन्य ठिकानों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
तरनतारन में रविवार को तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए आतंकी रिंदा के दो साथियों से बरामद पिस्तौल और कारतूस। - फोटो : Ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों से आतंकी बने लखबीर सिंह उर्फ लंडा और हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथियों के राज्यभर में ठिकानों पर छापे मारे। ये छापे डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय सुबह 6 से 11 बजे तक चले। इस दौरान लंडा और रिंदा के साथियों के सभी रिहायशी और अन्य ठिकानों की तलाशी ली गई।

विज्ञापन


स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड आर्डर) अर्पित शुक्ला ने बताया कि सभी पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए पुलिस टीमें तैनात करने के निर्देश दिए गए थे। इसका उद्देश्य भारत और विदेश आधारित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के गठजोड़ को तोड़ना है। पुलिस टीमों को इस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेने को भी कहा गया था। 

इस ऑपरेशन के दौरान पंजाब पुलिस की 364 टीमों ने लंडा और रिंदा से संबंधित सभी प्रमुख ठिकानों पर छापे मारे। स्पेशल डीजीपी ने कहा कि इस तलाशी मुहिम की योजना लंडा और रिंदा की हिमायत वाले माड्यूलों का हाल ही में पर्दाफाश करके गिरफ्तार किए गए कई लोगों से पूछताछ के बाद बनाई गई थी। इस कार्रवाई के दौरान कई व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उनके कब्जे से आपराधिक सामग्री बरामद की गई है। तलाशी मुहिम के दौरान एकत्रित सामग्री की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तरनतारन पुलिस ने पकड़े रिंदा के दो साथी
इस कार्रवाई के दौरान तरनतारन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डीएसपी भिक्खीविंड के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने रिंदा के दो साथियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान अरशदीप सिंह और उसके भाई वतनदीप सिंह (दोनों निवासी गांव कुल्ला) के तौर पर हुई है।

पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से .30 बोर का पिस्तौल और .45 बोर के दो पिस्तौलों समेत अलग-अलग बोर के 285 कारतूस बरामद किए। इसके साथ ही उनके पास से 100 ग्राम अफीम और 250 किलो लाहन बरामद किया गया। एसएसपी (तरनतारन) गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें