फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुलत्थ सीट पर बगावत, 3 कांग्रेसियों पर पुलिस ने लगाई गैर-जमानती धाराएं

Tue, 27 Dec 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
भुलत्थ में पैराशूट उम्मीदवार उतारने पर भड़के कांग्रेसी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भुलत्थ कांग्रेस में पैराशूट प्रत्याशी को लेकर पनपे विवाद में नया मोड़ आ गया है। नडाला में कपूरथला विधायक की मौजूदगी में कांग्रेसियों में गाली-गलौच, कुर्सियां चलाने और टिकट के दावेदार की पगड़ी उछलने के मामले में पुलिस ने विधायक समेत तीन कांग्रेसियों पर गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


थाना सुभानपुर की पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेसी नेता कुलविंदर सिंह बब्बल पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव बल्लां, टांडा जिला होशियारपुर ने बताया कि 25 दिसंबर की सुबह दलजीत सिंह नडाला ने उसे फोन करके बताया कि विधायक कपूरथला राणा गुरजीत सिंह की अध्यक्षता एक विशेष बैठक शाम छह बजे अवतार सिंह वालिया के घर में की जा रही है। इसमें उन्हें शामिल होने के लिए कहा गया।

उन्होंने बैठक का एजेंडा बताया कि हलका भुलत्थ से कांग्रेस ने गुरविंदर सिंह अटवाल को जो टिकट दी है उस बारे में विचार-विमर्श किया जाना है। बारी आने पर उन्होंने कहा कि अटवाल के हलके से बाहरी उम्मीदवार होने पर उन्हें एतराज है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रविवार को हुई थी बैठक, चलीं थी कुर्सियां

भुलत्थ में पैराशूट उम्मीदवार उतारने पर भड़के कांग्रेसी - फोटो : File Photo
इतना कहने पर राणा गुरजीत सिंह ने दलजीत सिंह से कहा कि उन्हें पगड़ी उतारकर बैठक से बाहर निकाल दिया जाए। इस पर दलजीत सिंह ने उनकी पगड़ी उतार दी और उनकी दाढ़ी, केशों पर हाथ डाला। बचाव करने की कोशिश करने पर दलजीत सिंह ने रिवॉल्वर निकालकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। इसमें गुरप्रीत सिंह पड्डा निवासी लखन का पड्डा भी शामिल है। इस पर थाना सुभानपुर की पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और साजिश रचने के आरोप में दलजीत सिंह, विधायक व कपूरथला से कांग्रेस प्रत्याशी राणा गुरजीत सिंह व गुरप्रीत सिंह पड्डा के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। 

कपूरथला विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी राणा गुरजीत सिंह ने बताया कि चुनाव का माहौल होने पर अकाली दल के कहने पर सियासी दबाव में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के कहने पर एसएसपी ने बिना जांच किए़ केस दर्ज किया है। उन्होंने नडाला की मीटिंग में रिवॉल्वर तानने की बात को सिरे से खारिज किया।

 वहीं एसएसपी राजिंदर सिंह ने बताया कि किसी भी तरह के सियासी दबाव में कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता के पगड़ी उतारने के बयान पर केस रजिस्टर हुआ है। मुख्य आरोपी तो दलजीत सिंह हैं। राणा गुरजीत सिंह की मौजूदगी में यह घटना हुई है। इस मामले में आठ-दस अज्ञात आरोपी भी हैं। उनके बारे में जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें