फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपाल की तलाश: पंजाब पुलिस ने 5869 घरों की ली तलाशी, चार पर FIR, 322 लोगों को किया राउंडअप

Thu, 06 Apr 2023 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया इस ऑपरेशन का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना और लोगों के अंदर विश्वास पैदा करना था। इसमें पुलिस पूरी तरह से कामयाब रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुरुवार को राज्य के विभिन्न शहरों और कस्बों के बाहरी इलाकों में स्थित कॉलोनियों की घेराबंदी कर पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पांच घंटे तक पुलिस ने 866 से अधिक कॉलोनियों के 5869 घरों की जांच की। ऑपरेशन में 322 संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप किया गया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जबकि पुलिस ने चार एफआईआर भी दर्ज की हैं।

विज्ञापन


इस दौरान 2.25 लाख रुपये ड्रग मनी, 66.5 ग्राम हेरोइन और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस ऑपरेशन के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। पुलिस की कोशिश यही रही कि किसी भी व्यक्ति को बिना वजह से परेशानी न उठानी पड़े। पंजाब पुलिस का यह ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान 2500 पुलिस कर्मियों की 250 से अधिक टीमों को शामिल किया था। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने के साथ ही किराये के मकान में रहने वाले किरायेदारों की वेरिफिकेशन भी की। यह ऑपरेशन सीपी/एसएसपी की अगुवाई में चला।

विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया इस ऑपरेशन का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना और लोगों के अंदर विश्वास पैदा करना था। इसमें पुलिस पूरी तरह से कामयाब रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें