फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot News: पठानकोट के जंगल में दिखा संदिग्ध, पुलिस और सेना ने आठ घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन

Fri, 05 May 2023 09:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

डीएसपी ग्रामीण सुमेर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कोठी पंडिता के पास जंगल में संदिग्ध घूम रहा है। रात को ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि सुबह भी पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया और दोपहर बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट जिले के गांव कोठी पंडिता के जंगल में बीती रात एक शख्स ने किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सेना के साथ पूरे जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाला। गुरुवार देर रात मिली सूचना के बाद पुलिस ने कई चरण में जंगल में सर्च अभियान चलाया, जो शुक्रवार बाद दोपहर तक चला।

विज्ञापन




हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध नहीं मिला और न ही कोई संदिग्ध वस्तु मिली। पुलिस का कहना है कि पूरी तरह आश्वस्त होने तक अभियान जारी रहेगा। गुरुवार सुबह से पुलिस का सर्च अभियान अलग-अलग जगह पर सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। फिलहाल करीब आठ घंटे चले सर्च अभियान में पुलिस व सेना के जवानों को किसी तरह की कोई भी संदिग्ध चीज या फिर संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है। 
विज्ञापन


डीएसपी ग्रामीण सुमेर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कोठी पंडिता के पास जंगल में संदिग्ध घूम रहा है। रात को ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि सुबह भी पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया और दोपहर बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि कुल आठ घंटे लगातार पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद किसी तरह का कोई भी संदिग्ध दिखाई नहीं दिया और न ही कोई संदिग्ध चीज दिखाई दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी तरह का भी शक होता है तो वह तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दें। ताकि मौके पर पहुंचकर पुलिस उचित कार्रवाई करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें