फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की कस्सी मारकर हत्या करने वाले को उम्रकैद

Wed, 03 Sep 2014 10:38 PM IST
अमर उजाला पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं सेशन जज एचएस मदान की अदालत ने बुधवार को एक फैसले में रंजिशन बुजुर्ग की कस्सी मारकर हत्या करने वाले व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही उसे 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


12 नवंबर, 2013 को थाना जुल्कां पुलिस के पास गांव जलाहखेड़ी के रहने वाले सुरिंदर सिंह ने बयान दिया था कि उसके चाचा चरन सिंह (70) खेतों में बैठे थे इसी दौरान वहां गांव का हजूरा सिंह हाथ में लिए कही गुस्से से आया। हजूरा सिंह ने आते ही उसके चाचा को गालियां निकालनी शुरू कर दीं।

शोर सुनकर पास वाले खेत से वह भागा हुआ आया। आरोपी हजूरा सिंह ने चाचा चरन सिंह को कहा कि उसने 15 साल पहले किसी बात पर उससे मारपीट की थी। इसी रंजिश की वजह से उसने अपने हाथ में पकड़ी कही से उसके चाचा चरन सिंह के सिर, मुंह, माथे व छाती पर वार करके उन्हें मार डाला।
विज्ञापन


पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी हजूरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को इस केस की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी हजूरा सिंह पर दोष साबित हो जाने के बाद उसे उम्रकैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें