फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट तकरारबाजी की घटनाओं के बीच पटियाला में उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

Thu, 21 Aug 2014 10:37 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला शहरी विधानसभा हलके के उपचुनाव वीरवार को छिटपुट तकरारबाजी की घटनाओं के बीचशांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए।
विज्ञापन


तेजबाग कालोनी के 27 नंबर बूथ, बुड्ढा दल स्कूल बूथ, अनारदाना चौक में 32 नंबर स्कूल बूथ, घास मंडी बूथ, मथुरा कालोनी में बने बूथ पर विभिन्न पार्टी वर्करों व लीडरों में आपस में तकरारबाजी की घटनाएं हुईं। सुरक्षा प्रबंध कड़े होने के चलते हालात पर काबू पा लिया गया।

दोपहर बाद बूथों पर देखी गई रौनक
मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई। सुबह के समय पोलिंग बूथों पर वोटरों की संख्या कम रही। वोटर आराम से अपने मत का इस्तेमाल करके जा पा रहे थे। यही वजह रही कि सुबह 11 बजे तक 19 फीसदी मतदान ही हो पाया था। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 10 फीसदी मतदान रहा लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद वोटर ज्यादा संख्या में अपने घरों से बाहर निकले। बूथों पर लाइनों में लगकर लोगों ने अपने वोट डाले। इसके चलते दोपहर 1 बजे तक 39 फीसदी पोलिंग, वहीं दो बजे तक 45 फीसदी, बाद दोपहर तीन बजे तक 50 प्रतिशत, शाम चार बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हो गया था। शाम पांच बजे तक 58 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन


तेजबाग कालोनी में बूथ पर हंगामे की आशंका से बुलाई फोर्स
तेजबाग कालोनी में 27 नंबर बूथ पर शाम करीब सवा चार बजे हंगामा हुआ। आप के हरजीत सिंह अदालतीवाला पार्टी वर्करों व समर्थकों के साथ वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बूथ के बाहर बड़ी संख्या में अकाली लीडर व वर्कर मौजूद हैं। अदालतीवाला ने आरोप लगाया कि अकालियों के बड़ी संख्या में बूथ के बाहर होने से वोटर डर रहे हैं।

वे बेधड़क होकर अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। बूथ की कैप्चरिंग के डर से अदालतीवाला ने तुरंत एसएसपी हरदियाल सिंह मान को फोन पर संपर्क किया। तुरंत ही उस बूथ पर और सुरक्षा फोर्स पहुंच गई। बूथ के बाहर से अकालियों को हटाया गया। इससे हालात थोड़ी ही देर में सामान्य हो गए। इस मौके पर अकालियों की ओर से नारेबाजी भी की गई। आप के अदालतीवाला ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के आदेशों के बावजूद पटियाला शहरी हलके में बाहर से आए अकाली लीडर अभी भी हैं, जो बूथों के बाहर देखे जा रहे हैं।

इसी तरह से मथुरा कालोनी, 26 नंबर वार्ड बूथ, घास मंडी, अनारदाना चौक में 32 नंबर स्कूल बूथ, बुड्ढा दल स्कूल बूथ में भी विभिन्न पार्टियों के लीडरों व वर्करों में आपस में बहसबाजी हुई। लेकिन सुरक्षा प्रबंध कड़े होने के चलते हालात को जल्द सामान्य कर लिया गया।

तीन महिलाओं से फर्जी वोट डालने के शक में पूछताछ
पटियाला। वाईपीएस स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर तीन महिलाओं की ओर से फर्जी वोट डालने के शक में संबंधित सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से इन्हें राउंडअप करके पूछताछ की गई। हालांकि जब पुलिस से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन


पटियाला में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 60 फीसदी मतदान
पटियाला शहरी विधानसभा हलके में वीरवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। इस दौरान करीब 60 फीसदी मतदान हुआ।

जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी वरुण रूजम ने बताया कि सुबह सात बजे से शुरू हुई पोलिंग प्रक्रिया शाम छह बजे तक बिना किसी बाधा के चलती रही। वोटरों ने अपने मत का इस्तेमाल भारी उत्साह से किया। पटियाला विधानसभा हलके में करीब 60 फीसदी वोटरों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों की ओर से सख्त सुरक्षा प्रबंधों के तहत वोटिंग मशीनों को पोलो ग्राउंड में जमा कराया गया। जहां पर इनको बनाए स्ट्रांग रूम में सख्त सुरक्षा प्रबंधों के तहत सुरक्षित रख दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें