फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण: पंजाब के स्कूलों ने दिल्ली को पछाड़ा, विपक्ष ने आम आदमी पार्टी को घेरा

Fri, 27 May 2022 08:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में शिक्षा के दिल्ली मॉडल को पेश करने के आप सरकार के दावों का मजाक उड़ाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021 में स्कूली शिक्षा में पंजाब के विद्यार्थियों ने दिल्ली को पछाड़ दिया है। इसके बाद विपक्ष दलों ने पंजाब में दिल्ली शिक्षा मॉडल लागू करने पर मान सरकार पर हमला बोला है। विपक्षी नेताओं ने पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में मिली इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान से छात्र- छात्राओं को बधाई देने की मांग की है।

विज्ञापन


शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से राज्य के सरकारी स्कूलों के छात्रों को बधाई देने और उन्हें बदनाम करने के लिए माफी मांगने को कहा है। चीमा ने कहा कि पंजाब के स्कूली बच्चों ने सर्वेक्षण में अपने दिल्ली समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसने शिक्षा की गुणवत्ता और समग्र रूप से मूल्यांकन किया है। तीसरी से दसवीं कक्षा तक पंजाब के स्कूली बच्चों ने दिल्ली के अपने समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। पंजाब के विद्यार्थी गणित में पहले, सामाजिक विज्ञान में दूसरे और अंग्रेजी में तीसरे स्थान पर हैं।

अमरिंदर ने आप सरकार के दावों का उड़ाया मजाक
पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में शिक्षा के दिल्ली मॉडल को पेश करने के आप सरकार के दावों का मजाक उड़ाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया। सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब न केवल दिल्ली से बहुत आगे है, बल्कि सभी मानकों में राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी आप सरकार पंजाब में दिल्ली के शिक्षा मॉडल को लागू करने पर जोर दे रही है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह शिक्षा के पंजाब मॉडल को दिल्ली ले जाने का समय है न कि पंजाब लाने का।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें