फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab : एनआईए ने शुरू की थानों पर ग्रेनेड हमलों की जांच, पुलिस ने गृह मंत्रालय से साझा की फॉरेंसिक रिपोर्ट

Sat, 21 Dec 2024 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बीते 27 दिनाें में पंजाब में 7 ग्रेनेड हमले और आईईडी बरामद हो चुका है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक इन ग्रेनेड हमलों के पीछे पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकी संगठनों का हाथ है। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पुलिस थानों पर लगातार हो रहे ग्रेनेड हमलों की जांच अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शुरू कर दी है। बीते 27 दिनाें में पंजाब में 7 ग्रेनेड हमले और आईईडी बरामद हो चुका है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक इन ग्रेनेड हमलों के पीछे पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकी संगठनों का हाथ है। 

विज्ञापन


आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा, हैप्पी पासिया, जीवन फौजी के अलावा कई टेरर मॉड्यूल के हैंडलर इन ग्रेनेड हमलों को अंजाम देने में जुटे हैं। लगातार बढ़ते हमलों को देखते हुए एनआईए ने पंजाब पुलिस से अब तक के इनपुट लेकर अपने स्तर पर भी जांच शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस  ने बताया कि उन्होंने एनआईए और गृह मंत्रालय के साथ थानों के बाहर हुए ग्रेनेड हमलों, बरामद आरडीएक्स आईईडी की फॉरेंसिक रिपोर्ट साझा की है। 

अमृतसर के गुरबख्श नगर में और एसबीएस नगर के थाने में ग्रेनेड हमले की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ चुकी है। बाकी पुलिस थानों और चौकियों के बाहर हुए ग्रेनेड हमलों की फॉरेंसिक जांच जल्द कराई जा रही है। गाैरतलब है इन हमलों से पंजाब पुलिस इस कद्र डरी हुई है कि थानों की सुरक्षा के लिए अजीब तरीके अपनाए जा रहे हैँ। किसी थाने की दीवारें ऊंची की जा रही हैं ताे किसी को तिरपालों से या जाल लगाया जा रहा है ताकि हमलावर ग्रेनेड भीतर न फेंक सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें