फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : कोरोना वैक्सीन का तीसरा पूर्वाभ्यास सफल, लोगों की सहमति के बाद लगेगा टीका

Sat, 09 Jan 2021 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर तीसरे चरण का पूर्वाभ्यास शुक्रवार को संपन्न हो गया। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पूर्वाभ्यास को पूरी तरह से सफल बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रतिदिन चार लाख टीकाकरण के प्रबंधन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन


लक्ष्य पाने के लिए 1000 प्रशिक्षित वैक्सीनेटर और सहायक सदस्यों की टीम तैयार हो गई है। टीका लगाने से पहले लोगों की सहमति लेना जरूरी किया गया है।

मोहाली के 6-फेज स्थित जिला अस्पताल में टीकाकरण अभ्यास चलाने के बाद पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि टीकाकरण अभ्यास राज्य स्तर पर जरूरी अमले और सामग्री के साथ सफल रहा है। उन्होंने कहा सभी तैयारियां कर ली गई हैं और हम पूरी तरह तैयार हैं।

पूरी टीकाकरण प्रक्रिया का ट्रायल किया गया था और अमले को टीकाकरण के असली प्रबंधन के सभी पहलुओं से अवगत करवा दिया गया है। कार्यशील पहलुओं की गंभीरता से समीक्षा की गई है और कोविड पोर्टल की संभावना संबंधी निगरानी की गई है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक हमारे पास 1000 प्रशिक्षण प्राप्त वैक्सीनेटर हैं और प्रति वैक्सीनेटर करीब चार सहयोगी सदस्य काम के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि राज्य प्रति दिन टीके की चार लाख खुराकों का प्रबंधन करने में पूरी तरह समर्थ है।

टीका सिर्फ पहले से रजिस्टर हुए लोगों को सहमति से ही लगाया जायेगा और पहले पड़ाव में प्राइवेट और सार्वजनिक सुविधा से संबंधित 1.6 लाख स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता (एचसीडब्ल्यू) को लगाया जाएगा। इसके बाद यह टीका पुलिस समेत फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं, राजस्व अधिकारी, अन्य फील्ड स्टाफ, बुजुर्गों और सह-रोगों से पीड़ित आबादी को लगाया जाएगा।

राज्यों को मुफ्त टीका मिलने की वकालत की
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के संपर्क में हैं और उनसे सभी राज्यों के लिए कोविड टीका मुफ्त मुहैया करवाने के लिए अपील की है। मंत्री ने कहा कि प्रोग्राम के लिए निर्धारित माइक्रो प्लान के अनुसार 25 के करीब लाभार्थियों, 5 सदस्यीय टीकाकरण टीम और एक सुपरवाइजर प्रति सेशन साइट ने इस मॉक-ड्रिल (पूर्वाभ्यास) में भाग लिया है।
विज्ञापन

ये है टीकाकरण का शेड्यूल

प्राथमिक जानकारी के अनुसार निर्धारित शेड्यूल के तहत लाभार्थी या मरीज को कुल दो खुराक दी जाएंगी। दूसरी खुराक पहली से 28 दिनों के समय में दी जाएगी। हर व्यक्ति को टीका लगवाने के बाद आब्जर्वेशन रूम में 30 मिनट इंतजार करना होगा, जिससे टीकाकरण (एईएफआई) के बाद किसी किस्म के बुरे प्रभाव या परेशानी का अध्ययन किया जा सके।

पंजाब में 301 नए कोरोना केस मामले, 15 की मौत
पंजाब में शुक्रवार को कोरोना के 301 नए मरीज आए। वहीं 15 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 252 है। पंजाब में शुक्रवार को लुधियाना में 41, जालंधर में 41, पटियाला में 22, एसएएस नगर में 62, अमृतसर में 20, गुरदासपुर में 11, बठिंडा में 19, होशियारपुर में 13, फिरोजपुर में 5, पठानकोट में 6, संगरूर में 3, कपूरथला में 6, फरीदकोट में 5, श्री मुक्तसर साहिब में 4, फाजिल्का में 2, मोगा में एक, रोपड़ में 25, फतेहगढ़ साहिब में 3, तरनतारन में एक, मानसा में 10 कोरोना के मामले सामने आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें