पूरी ईमानदारी से लोगों की सेवा करूंगा
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आप नेता हरदीप सिंह मुंडियन ने कहा कि मैं भगवान और अपने माता-पिता का शुक्रगुजार हूं। मेरे पिता इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझ पर उनकी कृपा है। मैं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, राघव चड्ढा, संदीप पाठक का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने एक छोटे से सेवादार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। सीनियर लीडरशीप और पंजाब के लोगों से वादा करता हूं कि पूरी ईमानदारी से सेवा करूंगा।