फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कारोबार को लेकर ऐसा काम करेंगे कैप्टन, गिरेंगी रेत की कीमतें

Sat, 01 Apr 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब में रेत-बजरी माफिया पर नकेल कसने के आदेश के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से अवैध खनन के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई जरूर रंग लाएगी। सूबे में रेत-बजरी की कीमतों में कमी भी आएगी। ऐसा तब होगा जब वैध तौर पर खनन का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों के साथ हुई बैठक में खनन की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर पारदर्शी माइनिंग नीति लाने के आदेश देते हुए इसकी जांच के लिए उन्हें प्रारूप सौंपने को भी कहा।

बैठक में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और देहाती विकास मंत्री तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा के अलावा मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव सतीश चंद्रा, अनिरुद्ध तिवाड़ी (आईएएस, पीएसआईसी), रोशन सुंकारिया (आईएएस)और अमित ढाका (आईएएस/डीएम) भी उपस्थित थे।  बैठक के दौरान औद्योगिक एवं वाणिज्य विभाग के खनन निदेशालय के अधिकारियों ने राज्य में माइनिंग की स्थित का ब्योरा रखते हुए विभाग की ओर से सूबे में अवैध खनन रोकने और आपूर्ति सुधारने को लेकर उठाए जा रहे कदम की जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

रेत निकालने के परमिट सिंचाई विभाग को देने पर विचार

कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह स्पष्ट किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी अस्थायी है। जायज खनन के चालू होने से रेत-बजरी की कीमतें नीचे आएंगी। बैठक में रेत-बजरी की सप्लाई में सुधार लाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गई। इनमें वैध खनन की संख्या बढ़ाने, खुदाई के लिए आधुनिक तकनीकों का प्रयोग और अवैध खनन रोकने के लिए नियमों पर कठोरता से अमल में लाना शामिल है। बैठक के दौरान इस सुझाव पर भी विचार किया गया कि रेत निकालने के परमिट सिंचाई विभाग को दिए जाएं, जो आगे मार्केट में वाजिब कीमतों पर रेत-बजरी की आपूर्ति करे।

59 खानें नीलामी के लिए तैयार
बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 59 खानें नीलामी के लिए तैयार हैं, जिसके लिए 15 दिनों वाला नीलामी नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। यह नीलामी 18 अप्रैल को होगी और अलॉटमेंट 20 अप्रैल को। 20 मई को खुदाई का कार्य आरंभ हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संबंधी मंजूरी लंबित होने के कारण ऐसी 58 अन्य खानों की आगामी 60 दिनों में नीलामी की संभावना है और वे अगस्त के मध्य में चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें