फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के आरोपी की पैरवी करने थाने पहुंचे विधायक, धरना देने की धमकी दी

Sat, 01 Apr 2017 08:32 PM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
अवैध शराब के आरोपी की पैरवी करने थाने पहुंचे विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार रात को उस समय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया जब पुलिस द्वारा गांव बलियाला से अवैध शराब के मामले में पकड़े गए एक युवक को पुलिस द्वारा कच्ची जमानत पर रिहा न किए जाने के बाद खुद विधायक रविंद्र बलियाला सदर थाना में पहुंच गए।
विज्ञापन


समर्थकों सहित सदर थाना में पहुंचे विधायक ने पुलिस पर जहां अवैध शराब तस्करी में गिरफ्तार किए गए आरोपी बलजीत को अवैध रूप में हिरासत में रखने का आरोप लगाया, वहीं युवक को तुरन्त रिहा न किए जाने पर सदर थाना के गेट पर धरना देने की भी चेतावनी दे दी। विधायक की इस चेतावनी के पश्चात पुलिस प्रशासन में एकाएक हड़कंप मच गया और इस स्थिति को देखते हुए सदर थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी रमेश कुमार के अलावा चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह आनन-फानन में ही एक गांव के विवादित मामले को बीच में छोड़ कर ही थाना परिसर में पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम सी.आई.ए. स्टाफ ने गांव बलियाला के बलजीत सिंह को 24 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया था। हालांकि उपरोक्त आबकारी मामले को लेकर कानून के तौर पर पुलिस को कच्ची जमानत लेने का प्रावधान है, लेकिन पुलिस कप्तान ओ.पी. नरवाल द्वारा किसी भी अवैध धंधा करने वालों को कच्ची जमानत न देने और अदालत में पेश करने की हिदायतें दी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची जमानत ना देने पर भड़के थे इनेलो विधायक

अवैध शराब के आरोपी की पैरवी करने थाने पहुंचे विधायक - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि उपरोक्त आरोपी की कच्ची जमानत को लेकर पहले गांव का सरपंच संबंधित पुलिस अधिकारियों से मिला था तो उस दौरान उन्होंने पुलिस कप्तान के आदेशों का हवाला देते हुए जमानत देने से मना कर दिया। इसके बाद विधायक ने उपरोक्त व्यक्ति की जमानत के लिए पुलिस थाने में फोन किया तो कोई भी सुनवाई नहीं हुई, जिसके पश्चात विधायक तहश में आ गए और रात्रि के समय सदर थाना में पहुंच गए।

बताया जाता है कि जब विधायक तैश में आकर थाना के मुंशी के कार्यालय में पहुंचे तो उस दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने शिष्टाचार का हवाला देते हुए विधायक को बैठने का आह्वान किया और पूरी स्थिति से अवगत करवाया। इसके बाद विधायक उपरोक्त कर्मचारियों से आग बबूला होते हुए थाना से बाहर आ गए और बाद में मीडिया से संपर्क करने के पश्चात न केवल पुलिस प्रशासन पर काफी भड़ास निकाली, बल्कि नशामुक्ति की आड़ में लोगों का शोषण करने का भी आरोप लगाया। विधायक का आरोप था कि पुलिस कानून से भी ऊपर अपना कानून बना रही है और जिस मामले में जमानत लेने का कानून है, उसका भी उल्लंघन कर रही है। इस दौरान उन्होंने अपने गांव के समर्थक की जमानत न देने पर थाने के बाहर धरना देने की भी चेतावनी दे दी।

उपरोक्त चेतावनी की सूचना जैसे ही कार्यवाहक थाना प्रभारी रमेश कुमार व चौकी इंचार्ज कर्ण ङ्क्षसह को मिली तो तुरन्त वह थाना परिसर में पहुंच गए और उन्होंने विधायक को शांत करते हुए उक्त गिरफ्तार किए गए आरोपी को तुरन्त कच्ची जमानत पर ही रिहा कर दिया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को देखते हुए उक्त आरोपी को रिहा कर दिया था, लेकिन विधायक द्वारा एकाएक इस मामले को लेकर थाने में पहुंचना और धमकी देने का मामला पूरे शहर में ही चर्चा का विषय बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें