फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी 

Tue, 30 Mar 2021 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू कोरोना संक्रमित
  • पंजाब के राजनेता ने ट्वीट कर दी जानकारी  
विज्ञापन
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू। - फोटो : @RavneetBittu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांसद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बिट्टू ने ट्वीट किया कि उन्हें कोरोना के लक्षण दिखने पर टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संसद में उनके कुछ साथी भी संक्रमित आए हैं। वे ठीक हैं और ईश्वर से सभी के स्वस्थ रहने की कामना करते हैं। साथ ही बिट्टू ने लिखा कि कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सभी सावधानी बरतें।

विज्ञापन

इससे पहले रविवार को पंजाब में कोरोना ने 69 लोगों की जान ले ली। इसके अलावा 37389 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 2963 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 36 संक्रमितों की हालात गंभीर बनी हुई है। पंजाब में अब तक 58,48,083 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें अभी तक 231734 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 201127 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 316 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सूबे में अब तक 6690 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। 

कहां कितनी मौतें 
रविवार को मोहाली, अमृतसर, कपूरथला, बठिंडा में 4-4, फाजिल्का, रोपड़, तरनतारन, नवांशहर में 3-3, गुरदासपुर में 6, होशियारपुर और जालंधर में 8-8, लुधियाना में 10, पटियाला, फिरोजपुर, संगरूर में 2-2 और मोगा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब में 1-1 मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें