फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Parineeti Marriage: हार्डी संधू की बधाई से परिणीति-राघव की शादी पर चर्चा तेज, पिता बोले... जरा रुकिए

Fri, 31 Mar 2023 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

परिणीति और राघव के परिवार ने रोके की तैयारी भी कर ली है। परिणीति चोपड़ा और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर पर जल्द ही शादी की शहनाइयां बज सकती हैं। 
विज्ञापन
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा की शादी की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पंजाब के सांसद संजीव अरोड़ा के दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई दी तो दोनों के प्रशंसक बेहद खुश थे। 

विज्ञापन


इसके बाद पंजाब के गायक हार्डी संधू ने चोपड़ा को बधाई देकर इस खबर पर मुहर ही लगा दी। वहीं अब परिणीति के पिता पवन चोपड़ा का भी बयान सामने आया है। अमर उजाला से बातचीत में पवन चोपड़ा ने कहा कि परिणीति के रिश्ते को लेकर जल्दबाजी न करें। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक रूप से मीडिया के साथ जानकारी साझा की जाएगी। इस रिश्ते को लेकर उन्होंने अभी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। वही परिणीति के घर पर उनकी मां ने भी कुछ कहने से इनकार किया है। हालांकि इस मामले को लेकर परिणीति का परिवार जल्दी ही नई जानकारी साझा करेगा। 

अंबाला की रहने वाली हैं परिणीति
परिणीति चोपड़ा अंबाला की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई भी अंबाला से हुई है। उनके पिता पवन चोपड़ा और मां अंबाला कैंट स्थित घर में ही रहते हैं। परिणीति के पिता की राय मार्केट में दुकान है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritpal: 14 दिन से पुलिस को छका रहे अमृतपाल को सांसद की सलाह, रावी पार करो और...

गायक हार्डी संधू ने कहा कि उन्होंने परिणीति को फोन किया था और इसके लिए उन्हें बधाई दी थी। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में संधू ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि ये हो रहा है। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। संधू और चोपड़ा ने 2022 में आई फिल्म कोड नेम: तिरंगा में काम किया था। गायक ने बताया कि शूटिंग के दौरान परिणीति कहती थी कि मैं शादी तभी करूंगी, जब मुझे लगेगा कि मुझे सही इंसान मिल गया है।

विज्ञापन

कुछ समय से लग रही थीं अटकलें
सूत्रों के अनुसार, दोनों कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों अपने रिश्ते को अगले स्टेड पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मुंबई स्थित घर पर स्पॉट हुईं, जिसके बाद एक्ट्रेस की शादी की अटकलों में तेजी आ गई है। इससे पहले एयरपोर्ट पर राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर सवाल पूछे जाने पर परिणीति मुस्कुरा दी थी, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई थी। 

शर्मा कर बोले राघव- मुझसे राजनीति पर बात करिए
वहीं राघव से परिणीति के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा था कि मुझसे परिणीति नहीं राजनीति पर सवाल करिए। इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे पूछा क्या आप दोनों शादी करने वाले तो राघव ने फिर वही जवाब दोहराया। एक बार फिर जब रिपोर्टर ने परिणीति और उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो वह बोले कि अगर शादी करेंगे तो आपको बताएंगे। राघव ने आगे कहा कि अगर मैं शादी करूंगा तो आपको जरूर बता दूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें