फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों का योगदान अतुलनीय, सबसे अधिक कुर्बानियां भी दी: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

Sun, 16 Aug 2020 12:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पुलिस लाइन होशियारपुर में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, डीआईजी रणवीर सिंह खटड़ा व एसएसपी नवजोत सिंह माहल मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने जिला वासियों को अमन-शांति व सद्भावना बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब ने सबसे अधिक कुर्बानियां दी है व देश की स्वतंत्रता के लिए शहादत पाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से 80 प्रतिशत पंजाबी थे। 

विज्ञापन


उन्होंने दुश्मनों को धूल चटाने पर तीनों सेनाओं को सलाम करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए अर्ध सैनिक बलों व पुलिस की ओर से भी कुर्बानियां दी गई है, जिसके लिए मैं इन्हें सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों को घर मुहैया करवाने के लिए पुडा, गमाडा में आरक्षण 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 3 प्रतिशत कर दिया है। 

अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह हमने हौंसले व हिम्मत से स्वतंत्रता की जंग जीती थी, उसी तरह कोरोना पर भी हम जल्द फतेह पा लेंगे। मंत्री ने कोरोना से जंग लड़ने वाले सभी फ्रंटलाइन योद्धाओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में डट कर अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि शहीदों के वारिसों के लिए पंजाब सरकार ने बहुत प्रयास किए। शहीद जवानों के पारिवारिक सदस्यों को 50 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई व उनकी वित्तीय सहायता भी की गई। इस दौरान अरोड़ा ने होशियारपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जियाण को स्मार्ट स्कूल घोषित किया।  

सरकार ने 58 हजार के करीब सरकारी नौकरियां दी है, जबकि निजी क्षेत्र में यह गिनती 4 लाख के करीब है। मंत्री अरोड़ा ने कहा कि सात लाख से ज्यादा नौजवानों को स्व रोजगार शुरु करने में सहायता की गई है। सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर में 325 करोड़ की लागत से शहीद ऊधम सिंह को समर्पित सरकारी मेडिकल कॉलेज बनवाया जा रहा है। इसके अलावा 151 करोड़ की लागत से सात अन्य प्रोजेक्ट भी शुरु किए गए हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें