फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Mausam: मानसून में तप रहा पंजाब, 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, अब 30 को भारी बारिश का अलर्ट जारी

Sat, 27 Jul 2024 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में मानसून के बावजूद अच्छी बरसात नहीं हो रही है। कुछ क्षेत्रों में बादल बरस रहे हैं, लेकिन कुछ इलाके झमाझम बरसात को तरस रहे हैं। उमस से लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन
गर्मी में अपने बंदर को कोल्ड ड्रिंक पिलाता एक व्यक्ति। - फोटो : संवाद/सुमित सहगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून में पंजाब तप रहा है। शुक्रवार को सूबे में पारा 40.3 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर बना हुआ है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है फिर भी यह सामान्य से 1.9 डिग्री ऊपर बना हुआ है। अच्छी बरसात न होने के कारण लोग गरमी और उमस से बेहाल हैं।

विज्ञापन


अब मौसम विभाग ने 30 जुलाई को पंजाब में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक अमृतसर में 27.1 एमएम, पठानकोट में 23.6, बठिंडा में 12.6, रोपड़ में 3.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री, लुधियाना का 37.0 डिग्री, पटियाला का 36.3, पठानकोट का 36.6, फरीदकोट का सबसे अधिक 40.3 डिग्री, बठिंडा का 39.7, गुरदासपुर का 37.0, एसबीएस नगर का 34.4, फिरोजपुर का 36.8, जालंधर का 36.2 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं पंजाब में सबसे कम 24 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.8, लुधियाना का 29.0, पटियाला का 28.6, बठिंडा का 30.2, बरनाला का 29.2, जालंधर का 28.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें