फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट कप पर लुधियाना का कब्जा

Sun, 07 Dec 2014 10:32 PM IST
अमर उजाला (जैतो/फरीदकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतो क्रिकेट क्लब 1981 की तरफ से खेल स्टेडियम में आयोजित 19वें ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में लुधियाना ने मेजबान जैतो क्रिकेट क्लब (जेसीसी) को हराकर चैंपियन कप पर कब्जा जमाया। इस टूर्नामेंट में लुधियाना के पीयूष लेखी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और दीवान को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन


फाइनल मैच का रस्सी आगाज शिअद नेता यादविंदर सिंह जैलदार और भाजपा नेता प्रदीप सिंगला ने करवाया। मैच में जेसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंकज शर्मा के 20 रन की मदद से 20 ओवरों में 109 रन ही बनाए। जवाब में लुधियाना टीम ने पीयूष लेखी और दीवान की बेहतरीन बल्लेबाजी से 10वें ओवर में ही 8 विकेट से मैच जीत लिया।

इससे पहले लड़कियों की टीमों जेसीसी और गुरु हरगोबिंद सिंह स्कूल भाणा के बीच प्रदर्शनी मैच करवाया गया। इसमें भाणा स्कूल की टीम विजयी रही। समापन समारोह के मुख्य मेहमान यूथ अकाली दल बादल के राष्ट्रीय सीनियर उपाध्यक्ष हरकीरत सिंह ढिल्लों ने विजेता व उप विजेता टीमों को 31 हजार और 15 हजार नगद पुरस्कार समेत ट्राफियां देकर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


समारोह में टूर्नामेंट के अंपायरों, स्कोरर, कमेंटरों समेत सीनियर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जेसीसी टीम की 20 लड़कियों को जर्सियां और 30 होनहार खिलाड़ियों को ट्रैक सूट व किटें भी बांटी गईं।

समापन समारोह में डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा, भोला शर्मा, अशोक मित्तल, कुलदीप कोछड़, त्रिलोक राय, अजय बराड़, संदीप शर्मा टोनी, हरजीत घुलियानी, विकास डोड, मुकेश डोड, कोमल सोनू शर्मा, यशपाल शर्मा, सपन कोठारी, अमरिंदर संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें