उत्तर रेलवे ने दिल्ली-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर चल रही आठ ट्रेनों को दो माह के लिए रद्द कर दिया है। उत्तर भारत में जनवरी व फरवरी के पहले पखवाड़े तक घना कोहरा गिरता है। आमतौर पर घने कोहरे की वजह से ट्रेन सेवा बाधित रहती है और ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग जाती है। इस वजह से ज्यादातर ट्रेन अपने तय समय पर नहीं चल पाती। इस वजह से प्रत्येक वर्ष सर्दियों में जनवरी व फरवरी में कुछ ट्रेनों के फेरे बंद कर दिए जाते हैं।
उत्तर रेलवे ने करीब डेढ़ माह के लिए कुल आठ ट्रेनों के फेरे बंद किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य ट्रेनों के टाइम टेबल में कोई फेरबदल नहीं किया है। बाकी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर ही चलेंगी। सुबह 09:05 बजे दिल्ली से लुधियाना की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा जिन ट्रेनों के फेरे बंद किए गए हैं, उन सभी ट्रेनों का चलने का समय रात का है।
हावड़ा से गंगानगर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 13007, जिसका जींद जंक्शन पर ठहराव रात 23:00 बजे का है, इस माह की 31 तारीख से अगले साल 15 फरवरी तक बंद रहेगी। वहीं गंगानगर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन 13008 जनवरी माह की दो तारीख से 17 फरवरी तक बंद रहेगी। रात्री 23:50 पर सराय रोहिला से गंगानगर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक के लिए बंद कर दी गई है। सुबह 05:05 बजे गंगानगर से सराय जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन एक जनवरी से 16 फरवरी तक बंद रहेगी।
ये ट्रेन हुई रद्द
13007-हावड़ा से गंगानगर -31 दिसंबर से 15 फरवरी तक- समय रात 11:00 बजे
13008- गंगानगर से हावड़ा - 02 जनवरी से 17 फरवरी तक-
12455- सराय रोहिला से गंगानगर - 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक
12456- गंगानगर से सराय रोहिला- 01 जनवरी से 16 फरवरी तक
12037, 12038, 12043 व 12043 शताब्दी एक्सप्रेस- लुधियाना से दिल्ली व दिल्ली से लुधियाना- 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक