कत्ल के मामले में जेल में बंद सिविल अस्पताल में मंगलवार को मेडिकल करवाने आए दो कैदी पुलिस हिरासत से भाग निकले।
हालांकि बाद में पुलिस मुलाजिमों ने उनका पीछा कर अस्पताल के पास अमरपुरा इलाके में इलाका निवासियों की मदद से पड़ लिया। आरोपियों की पहचान सहनेवाल निवासी गुरविंदर सिंह और जगरांव निवासी पलविंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना डिविजन नंबर 2 की पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।