फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला भवन में 'ठंड दा इंतजाम', कुछ यूं देखने को मिला कि खूब तालियां बजीं

Sat, 03 Dec 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब कला भवन में ‘ठंड दा इंतजाम’ नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंपैक्ट आर्ट्स की ओर से पंजाब कला भवन में थिएटर फेस्टिवल के दूसरे दिन ‘ठंड दा इंतजाम’ नाटक का मंचन किया गया। इसका निर्देशन विवेक रॉय और गुरजंट सिंह ने किया। नाटक में दिखाया कि विवेक नाम का एक युवक अपने सपने पूरे करने के लिए एक बड़े शहर में पहुंचता है। लेकिन नौकरी न मिल पाने के कारण वह बेरोजगार है।
विज्ञापन


वह एक पार्क में बेंच में रातें गुजारता है। ठंड का महीना है और वह जुगाड़ लगाता है कि कैसे ठंड से बचे। इसके बाद वह जेल जाने की तरकीब बनाता है। लेकिन हर बार असफल हो जाता है। वह लड़की छेड़ता है, होटल जाकर पहले खाना खाता है, फिर पैसे नहीं देता। कई लोगों से लड़ाई करता है। लेकिन कोई उसके खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज कराता है।

एक दिन उसे एक बुजुर्ग मिलता है और वह उसे अपनी सारी बात बताता है। बात सुनने के बाद बुजुर्ग राय देता है कि बेटा अधिक से अधिक मेहनत करो और तभी जिंदगी में सफल हाेंगे। विवेक चलता चलता उसी बेंच पर आकर बैठकर मन में कहता है आज से पूरी मेहनत करूंगा।
विज्ञापन


लेकिन तभी वहां एक सिपाही आ जाता है और उसे पकड़कर कहता है कि तू वही है न जो इस बेंच पर बैठकर आते जाते लोगों को परेशान करता है, चल थाने। यहीं नाटक  खत्म हो जाता है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें