फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3D पेंटिग देखनी है तो चले आइए यहां, 130 आर्टिस्ट के आर्ट वर्क

Sun, 27 Nov 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
20 राज्यों के 130 आर्टिस्ट ने डिस्प्ले किए आर्ट वर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब कला भवन की आर्ट गैलरी में शनिवार को सातवीं ऑल इंडिया आर्ट कंपटीशन एंड एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। इसमें देश के 20 राज्यों के 130 आर्टिस्टों के आर्ट वर्क को डिस्प्ले किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली बेस्ड संस्था अग्निपथ की ओर से किया गया है। इसका रिजल्ट रविवार 27 नवंबर को पंजाब कला भवन में ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


 संस्था के प्रधान महिंदर कुमार लूथरा ने बताया कि यह संस्था 2004 से ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। जिसमें किसी भी राज्य का कोई भी कलाकार भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में शामिल आर्ट वर्क की बात करें तो इसमें 94 पेंटिंग, 7 फोटोग्राफ, 2 ग्राफिक और 9 ड्राइंग शामिल हैं। इनमें प्रकृति के सभी रंग देखने को मिल रहे हैं।
देवेंद्र अजनबी की पेंटिंग एक औरत की मां के रूप में, एक बहन के रूप में, एक पत्नी के रूप में और एक बेटी के रूप में उनकी सोच को बयां कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस दुनिया में अगर सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी किसी में है तो वो सिर्फ एक औरत में ही है।
विज्ञापन


 औरतों की सुरक्षा करेगी यह गोस्ट बाइक
मेरठ के आर्य का स्कल्पचर गोस्ट बाइक है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 5 सालों से बाइक पर ही स्कल्पचर बना रहे हैं। इसका निर्माण समाज में औरतों पर हो रहे अत्याचारों को खत्म करने के लिया किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें