फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब देश का सबसे कम कर्ज वाला राज्य: बादल

Thu, 24 Dec 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी,मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि हर राज्य की सरकारें उत्पादक एवं विकास कार्यों के लिए कर्ज लेती हैं। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले पंजाब के ऊपर बहुत कम कर्ज है। इस लिहाज से पंजाब देश के सबसे कम कर्ज वाले राज्यों में शुमार है।
विज्ञापन


पंजाब के ऊपर जो भी कर्ज है वह उत्पादक कार्यों के लिए लिया गया, जिसका इस्तेमाल राज्य के सर्वपक्षीय विकास में किया गया। उत्पादक कार्यों के लिए कर्ज लेने का चलन विश्व के विकसित देशों व बड़ी कंपनियों में भी है। सीएम बादल ने ये बातें वीरवार को लंबी हलके के गांवों में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान कही।

मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि अनपढ़ता, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार कांग्रेस के ही लंबे कुशासन का नतीजा है। शिअद पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेसियों को अपने दामन में झांकना चाहिए क्योंकि देशवासी आज जिन मुश्किलों के दौर से गुजर रहे हैं वे कांग्रेस की ही देन हैं।
विज्ञापन


पत्रकारों द्वारा मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष स्पष्ट है। इस हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह को ही समर्पित होगा। वे पहले भी यह मसला केंद्र सरकार के समक्ष उठा चुके हैं।

इस मसले में किसी तरह का कोई विवाद नहीं होना चाहिए। शहीद भगत सिंह के नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखे जाने पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।

कांग्रेसी कर रहे हैं अबोहर कांड पर सियासत
अबोहर में हुए कत्ल कांड की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि यह अति निंदनीय घटना है। इस कांड में शामिल किसी दोषी का सीधे या असीधे तौर पर शिअद से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेसियों द्वारा इस कांड में शिअद नेताओं के शामिल होने के लगाए जा रहे आरोपों को नकारते हुए मुख्यमंत्री बोले कि कांग्रेसी इस संवेदनशील मुद्दे पर सियासत कर रहे हैं।

खेत मजदूरों को मुआवजा वितरण प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरमा पट्टी के खेत मजदूरों को सरकार से मिले 640 करोड़ रुपये के कुल मुआवजे का दस फीसदी दिया जाएगा। यह मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस संबंध में लाभार्थियों की पहचान ग्रामीण स्तर पर की जाएगी।

मुख्यमंत्री बादल ने गांव सिंघेवाला, फतूहीवाला, लुहारा, घुमियारा, मिड्ढूखेड़ा में संगत दर्शन कर पंचायतों की मुश्किलों को सुना। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि नंबरदारों को दिए जाने वाले मानभत्तों में भी सरकार जल्द वृद्धि करेगी।

इस मौके पर चेयरमैन तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, सर्किल अध्यक्ष अवतार सिंह वनवाला, पनकोफेड चेयरमैन कुलविंदर सिंह भाईकाकेरा, चेयरमैन गुरबख्शीश सिंह मिड्ढूखेड़ा, सिंचाई विभाग के सचिव काहन सिंह पन्नू, सीएम के प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डीसी डॉ. बसंत गर्ग, एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल, एडीसी (विकास) कुलवंत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें