फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलबीर सिद्धू ने कहा- बादल परिवार को माफ नहीं करेंगे पंजाबी, फख्र-ए-कौम पुरस्कार वापस लेने की मांग

Sun, 06 Dec 2020 12:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि बादल परिवार द्वारा पंजाबियों खासकर किसानों के हितों के साथ की गई गद्दारी के कारण पंजाब के लोग इस परिवार को कभी माफ नहीं करेंगे। सीनियर कांग्रेस नेता ने कहा कि हरसिमरत कौर बादल ने केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसानी और पंजाब को तबाह करने वाले काले कानूनों की केंद्रीय मंत्रिमंडल में हिमायत की और फिर प्रकाश सिंह बादल समेत पूरे परिवार ने लगातार चार महीने तक इन कानूनों के हक में प्रचार किया। 

विज्ञापन


बादल परिवार ने यहां तक कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों को गुमराह करके उनका नुकसान कर रहे हैं, क्योंकि यह कृषि कानून लागू होने से उनका बहुत भला होने वाला है। बादल परिवार ने इनका विरोध उस समय किया जब उनको एहसास हो गया कि पंजाब के लोगों उनके किसी भी सदस्य को घर से नहीं निकलने देंगे। सिद्धू ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल द्वारा सस्ती शोहरत कमाने के लिए ‘पद्म विभूषण’ पुरस्कार वापस करने के एलान का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि यह रोगी को मौत के बाद दी जाने वाली दवा देने की तरह है। 


बादल से फख्र-ए-कौम पुरस्कार वापस लेने की मांग
बलबीर सिद्धू ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से विनती की है कि प्रकाश सिंह बादल से पंथ रत्न फख्र-ए-कौम का पुरस्कार वापस ले लेना चाहिए। वे पिछले दो दशकों से पंथ और पंथक संस्थाओं पर अमर बेल बनकर छाए हुए हैं। अमर बेल की तरह बादल परिवार ने अपनी दौलत तो हजारों गुना बढ़ा ली लेकिन पंथ और पंजाब बहुत कमजोर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें