फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highcourt: एनडीपीएस के झूठे मामले में फंसाने का आरोप, पुलिस की कॉल रिकॉर्डिंग पर एसएसपी से मांगा निजी हलफनामा

Wed, 11 Oct 2023 10:02 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एनडीपीएस मामले में याची का नाम आने के बाद याची की पत्नी ने एक पुलिस अधिकारी को फोन किया था। फोन पर याची की पत्नी ने पूछा कि याची बेकसूर है तो उसे क्यों फंसाया जा रहा है, जिस पर जवाब मिला कि एसएसपी के दबाव के कारण ऐसा हो रहा है। याची के पति ने हाईकोर्ट का रुख किया था जिसका यह नतीजा है। 
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूठे एनडीपीएस के मामले में फंसाने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए ऑडियो रिकार्डिंग के साथ दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अब पलवल के एसएसपी को निजी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए अशफाक कुरैशी ने एडवोकेट अफज़ल हुसैन के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि उसके खिलाफ 28 अगस्त को एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था। याची ने बताया कि जिन लोगों के बयान के आधार पर याची का नाम इस मामले से जोड़ा गया है याची उन्हें जानता तक नहीं है। याची ने अपने मकान पर कार्रवाई की आशंका के चलते हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने उसके मांगपत्र पर निर्णय लेने का सरकार को आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें: Highcourt: हाईकोर्ट ने कहा-बेअदबी चाहे किसी भी धर्म की हो, यह जघन्य अपराध... एफआईआर रद्द करने से इनकार
विज्ञापन


याची के हाईकोर्ट आने के बाद से ही लगातार पुलिस की उस पर बुरी निगाह थी और उसे धमकी दी गई थी कि उसे झूठे मामले में फंसाया जाएगा। इस मामले में याची का नाम आने के बाद याची की पत्नी ने एक पुलिस अधिकारी को फोन किया था। फोन पर याची की पत्नी ने पूछा कि याची बेकसूर है तो उसे क्यों फंसाया जा रहा है, जिस पर जवाब मिला कि एसएसपी के दबाव के कारण ऐसा हो रहा है। याची के पति ने हाईकोर्ट का रुख किया था जिसका यह नतीजा है। 
विज्ञापन


याचिका के साथ ही ऑडियो रिकार्डिंग भी अदालत में पेश की गई जिसमें पुलिस अधिकारी व याची की पत्नी की बातचीत मौजूद थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि यह झूठा मामला एसपी के दबाव में पुलिस ने दर्ज किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने अब पलवल के एसपी को निजी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें