पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की एक महिला कर्मचारी कोरोना की संदिग्ध मरीज निकली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का इस समय सेक्टर 16 स्थित जीएमएसएच में इलाज चल रहा है। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बताया जा रहा है कि महिला के पति हाल ही में दुबई से लौटे और फिर वे दोनों पोर्ट ब्लेयर घूमने गए थे। हालांकि महिला की प्राथमिक जांच रिपोट में नेगेटिव आई है, लेकिन आगे की जांच चल रही है।