पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल चुनाव
- फोटो : File Photo
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में आज बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। चुनाव में प्रधान पद पर मुकाबला त्रिकोणीय है। छह बार अध्यक्ष रह चुके सीनियर एडवोकेट डॉ. अनमोल रतन सिद्धू, बार कॉउंसिल ऑफ पंजाब-हरियाणा के पूर्व चेयरमैन प्रताप सिंह और ताहर सिंह मैदान में हैं। इस बार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे उम्मीदवारों के दावे पर 4492 मतदान वकील अपना फैसला सुनाएंगे।
सचिव पद के लिए रविंदर सिंह रंधावा और नरिंदर सिंह बेह्गल के बीच टक्कर होगी। संयुक्त सचिव पद पर लोविंदर कौर बराड़ और नीलम देवी चौधरी आमने-सामने हैं। ट्रेजरर पद के लिए इस बार 6 दावेदार है, जिनमें मुख्य मुकाबला गगनदीप सिंह जम्मू और लवनीत ठाकुर के बीच बताया जा रहा है। सीनियर एडवोकेट सदस्य पद के लिए चुनाव से पूर्व ही पुनीत जिंदल और रीटा कोहली को निर्विरोध सीनियर एडवोकेट सदस्य के तौर पर चयन किया जा चुका है।