फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 हजार कर्मियों के भविष्य का फैसला आज, सरकार सौंपेगी रिपोर्ट

Thu, 13 Oct 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न विभागों में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त करीब 27 हजार मुलाजिमों के भविष्य का फैसला वीरवार को होगा। इसी के साथ यह तय हो जाएगा कि चुनावी साल में सरकार इन मुलाजिमों को रेगुलर करेगी या नहीं। रेगुलराइजेशन की मांग को लेकर विभिन्न विभागों के मुलाजिम संगठन लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं। सीएम प्रकाश सिंह बादल केसाथ भी मुलाजिम एसोसिएशनों की मीटिंग हुई थी।
विज्ञापन


इसमें सरकार ने रेगुलर करने के संबंध में आश्वासन भी दिया था। माना जा रहा था कि पिछली कैबिनेट मीटिंग में सरकार मुलाजिमों को रेगुलराइजेशन का तोहफा दे सकती है, लेकिन उसमें सिर्फ सब-कमेटी गठित कर दी गई। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की अगुवाई में गठित उच्चस्तरीय कमेटी अब मुलाजिमों को रेगुलर करने के संबंध में अपनी रिपोर्ट देगी।

पहले कमेटी ने बारह अक्तूबर को रिपोर्ट देनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से कमेटी की मीटिंग नहीं हो सकी। कमेटी केसदस्य और सेहतमंत्री सुरजीत ज्याणी ने कहा कि करीब 27 हजार मुलाजिम कॉन्ट्रैक पर नियुक्त हैं। इनके रेगुलराइजेशन को लेकर वीरवार को सब-कमेटी की मीटिंग होगी। उसमें लिए गए फैसले के मुताबिक सरकार को वीरवार को ही रिपोर्ट दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें