फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मान सरकार का बड़ा तोहफा: अब मिलेंगे करोड़ों के इनाम व नौकरी, वजीफा और तैयारी की धनराशि भी देगी

Mon, 31 Jul 2023 10:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मीत हेयर ने कहा कि पदक विजेता बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए तैयार विशेष काडर में 500 पदों की व्यवस्था की गई है। इनमें 40 डिप्टी डायरेक्टर, 92 सीनियर कोच, 138 कोच और 230 जूनियर कोच शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 2017 कोचों के मुकाबले पंजाब में सिर्फ 309 कोच हैं और नई खेल नीति अनुसार 2360 कोचों का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
Punjab News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश को खेल क्षेत्र में नंबर एक राज्य बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि नई खेल नीति में खिलाड़ियों और कोचों के लिए इनामों की झड़ी लगा दी है। सोमवार को पंजाब भवन में खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। खेल मंत्री ने बताया कि राज्य के प्रत्येक गांव में खेल नर्सरी व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सेंटर बनेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ओलंपिक के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं की मौजूदा इनाम राशि क्रमशः 2.25 करोड़, 1.50 करोड़ और एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर क्रमशः तीन करोड़, दो करोड़ और एक करोड़ करने का फैसला लिया गया है। इससे पहले करीब 25 खेलों में पदक विजेताओं को नकद इनाम मिलते थे लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 80 से अधिक कर दी गई है।

मीत हेयर ने आगे बताया कि पदक विजेता बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए तैयार किए विशेष काडर में 500 पदों की व्यवस्था की गई है, जिनमें 40 डिप्टी डायरेक्टर, 92 सीनियर कोच, 138 कोच और 230 जूनियर कोच शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 2017 कोचों के मुकाबले पंजाब में सिर्फ़ 309 कोच हैं और नई खेल नीति अनुसार 2360 कोचों का प्रस्ताव है।

विज्ञापन

Punjab News: - फोटो : अमर उजाला
मीत हेयर ने आगे बताया कि सभी आयु वर्ग और फिजिकल फिटनेस को ध्यान में रखते हुए गांव स्तर पर खेल मैदान स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए कुल बजट की 25 प्रतिशत वन टाइम मैचिंग ग्रांट (अधिकतम 10 लाख रुपये प्रति गांव) देने की व्यवस्था होगी। इसी तरह बेहतर कोचिंग, खेल समान और रिफ्रेशमेंट वाली क्लस्टर स्तर की 1000 खेल नर्सरियां स्थापित की जाएंगी। 

25 लाख रुपये प्रति नर्सरी के हिसाब से इसका कुल 250 करोड़ रुपये होगा। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए हर जिले में 200 खिलाड़ियों के स्पोर्टस हॉस्टल वाला खेल ढांचा बनाया जाएगा। जालंधर, मोहाली, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा और अमृतसर के जिला स्तरीय ढांचे को राज्य स्तरीय तक अपग्रेड किया जाएगा।

इन खेल मुकाबलों में भी मिलेंगे नगद इनाम

नए खेल मुकाबलों में स्पेशल ओलंपिक, डीफ ओलम्पिक्स, पैरा वर्ल्ड गेम्स (75, 50 और 30 लाख रुपये), बैडमिंटन के थॉमस कप, ओबेर कप, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल (75, 50 और 40 लाख रुपये), टेनिस के सभी ग्रैंड स्लैम (75, 50 और 40 लाख रुपये), अजलान शाह हॉकी कप (75, 50 और 40 लाख रुपये), डायमंड लीग और मान्यता प्राप्त इंटरनेशनल संस्थाओं के मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट (75, 50 और 40 लाख रुपये), डीफ वर्ल्ड कप, ब्लाइंड वर्ल्ड कप (60, 40 और 20 लाख रुपये), यूथ ओलंपिक खेल (50, 30 और 20 लाख रुपये) को शामिल किया गया है।

कोच और प्रमोटरों के लिए भी इनाम

खिलाड़ियों की तरह कोचों और प्रमोटरों के लिए भी पहली बार अवार्ड शुरू करने का फैसला किया गया है। मीत हेयर ने बताया कि पंजाब के कोचों को अब ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर कोच अवार्ड मिलेगा। इसमें पांच लाख रुपये की इनाम राशि, ट्राफी और ब्लेजर शामिल होगा। इसी तरह खेल को प्रमोट करने वाली कोई भी निजी संस्था या व्यक्ति को मिल्खा सिंह अवार्ड फार स्पोर्टस प्रमोटर्स/ आर्गेनाइजेशन शुरू किया जा रहा है। इनाम राशि में पांच लाख रुपये, स्मृति चिह्न, ब्लेजर और सम्मान पत्र शामिल होगा।

सिर्फ मान्यता प्राप्त खेलों में ही मिलेंगे इनाम व नौकरी

खेल मंत्री ने बताया कि 35 ग्रेडेशन सूची वाले खेलों के अलावा ओलंपिक, एशियाई और कामनवेल्थ खेलों में शामिल खेलों की भी ग्रेडेशन होगी। ग्रेडेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन देने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार सिर्फ मान्यता प्राप्त खेलों को ही ग्रेडेशन, नौकरियां और नकद इनाम दे सकती है। 

कोचों और पीटीआईज की भर्ती के लिए पदक विजेताओं को 30 प्रतिशत प्रमुखता दी जाएगी। खिलाड़ियों के चयन के लिए पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए नए नियम लाए जाएंगे, जिसके तहत विशेषज्ञ कोच निगरान नियुक्त होंगे। खिलाड़ियों के प्रोफाइल के लिए वेबसाइट तैयार की जाएगी। खेल मुकाबलों के सीधे प्रसारण के लिए समर्पित यूट्यूब चैनल भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट की तैयारी के लिए भी मिलेगी नगद राशि

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मुकाबलों की तैयारी के लिए पहली बार नकद राशि की व्यवस्था की गई है। मीत हेयर ने बताया कि ओलंपिक खेलों और पैरालंपिक के लिए 15 लाख रुपये, डैफलंपिक्स, स्पेशल ओलंपिक्स, विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप (चार वर्षीय), एशियन गेम्स, पैरा एशियन और डैफ एशियन गेम्स, कामनवेल्थ, पैरा व डैफ कामनवैल्थ गेम्स, चार वर्षों के बाद होने वाले विश्व गेम्स के लिए 8-8 लाख रुपये, स्पेशल ओलंपिक्स के लिए 7 लाख रुपये, आईसीसी विश्व कप, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, 20-20 विश्वकप और ब्लाइंड विश्व कप के लिए 6 लाख रुपये, हर साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप और एफ्रो एशियन गेम्स के लिए पांच लाख रुपये, यूथ ओलंपिक्स, एशियन और कामनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए चार लाख रुपये, सेफ गेम्स और सेफ चैंपियनशिप के लिए तीन लाख रुपये, विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स, यूथ कामनवेल्थ गेम्स, विश्व जूनियर गेम्स और चैंपियनशिप के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

पहली बार खिलाड़ियों के लिए वजीफा स्कीम

खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को मासिक वजीफा देने के लिए पहली बार बलबीर सिंह सीनियर वजीफा स्कीम की शुरुआत की गई है। इस स्कीम के अंतर्गत सीनियर स्तर पर नेशनल पदक विजेता को एक साल के लिए 16000 रुपये वजीफा और जूनियर स्तर पर नेशनल पदक विजेता को एक साल के लिए 12000 रुपये वजीफा दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें