फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना गैस कांडः मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 18-18 लाख रुपये, पंजाब सरकार ने राशि की जारी, 11 की गई थी जान

Mon, 15 May 2023 09:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पहले पंजाब सरकार ने पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी थी। अब बाकी 18-18 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। वहीं केंद्र सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन
लुधियाना गैस कांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के ग्यासपुरा में जहरीली गैस ने 11 लोगों की जान ले ली थी। अब पंजाब सरकार ने पीड़ित परिवारों को 18-18 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। यह जानकारी सोमवार को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने इससे पहले मृतकों के परिवारों को घटना वाले दिन ही 2-2 लाख रुपये की राशि दे दी थी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि उक्त हादसे का नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने स्वत: संज्ञान लिया था और लुधियाना जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया था। तब पंजाब सरकार ने पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी थी। अब बाकी 18-18 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। वहीं केंद्र सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

इन लोगों की गई थी जान
सीवरेज में बनी जहरीली गैस से आरती क्लीनिक चलाने वाले कविलाश, उनकी पत्नी वर्षा (35) और तीन बच्चों कल्पना (16), अभय (13) और आर्यन (10) की मौत हो गई थी। कविलाश मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे लेकिन पिछले 30 साल से वे पंजाब में बसे थे। किराना स्टोर चलाने वाले सौरव गोयल, उनकी पत्नी प्रीति और मां कमलेश गोयल की जान भी इस हादसे में गई थी। नवनीत कुमार, उनकी पत्नी नीतू और अमित नाम के व्यक्ति की भी जान जहरीली गैस ने ले ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें