फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यासः डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा 1.5 किमी लंबा ट्रिब्यून फ्लाईओवर, लोगों को कई फायदे

Mon, 04 Mar 2019 09:55 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फ्लाईओवर की आधारशिला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ट्रिब्यून राउंड अबाउट पर 300 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर और अंडरपास की आधारशिला पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने रखी। प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में 1.5 किलोमीटर तक बनने वाला यह फ्लाईओवर तकरीबन डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद ट्रिब्यून चौक पर लगने वाले सुबह-शाम के जाम से लोगों को काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर विशेष रूप से सांसद किरण खेर और एडवाइजर मनोज परिदा के साथ प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासक ने कहा कि मलोया में आवास मिलने से जहां लोगों को राहत मिली है। वहीं, ट्रिब्यून फ्लाईओवर बनने से शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी। एडवाइजर परिदा ने सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मैडम के अथक परिश्रम से सिटी में विकास योजनाओं को रफ्तार मिल रही है।

सांसद खेर ने कहा कि ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर बनने से सुबह शाम यहां लगने वाले जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। ट्रिब्यून फ्लाईओवर उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का कहना है कि करीब डेढ़ साल में यह फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में बनेगा फ्लाईओवर

ट्रिब्यून चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर की कुल लंबाई 6.5 किलोमीटर है और इसकी लागत 1 हजार करोड़ रुपये है। लागत अधिक होने के चलते फ्लाईओवर दो चरणों में बनाने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में ट्रिब्यून चौक की ओर जीएमसीएच राउंड अबाउट से 300 मीटर पहले रेलवे ओवरब्रिज तक 1.5 किलोमीटर तक फ्लाईओवर बनेगा। दूसरे चरण में यह जीरकपुर फ्लाईओवर तक करीब 5 किलोमीटर तक बनने का प्रस्ताव है। इसके अलावा चंडीगढ़ से जीरकपुर तक एलीवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव है।

सांसद के अनुरोध पर बढ़ा बजट
ट्रिब्यून चौक पर 1.5 किलोमीटर तक बनने वाले फ्लाईअओवर के लिए मंत्रालय के द्वारा 250 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे लेकिन सांसद किरण खेर की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका बजट बढ़ाकर 300 करोड़ रुपये कर दिया है। शहर को रफ्तार देने के लिए सांसद खेर का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है।

गडकरी ने खेर की तारीफों के बांधे पुल
साल 2016 में चंडीगढ़ दौरे के आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। रविवार को इसके शिलान्यास के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपना संदेश भेजकर सांसद खेर को इसके लिए कई बार बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीते दो साल से किरण खेर के प्रयासों के चलते इस फ्लाईओवर का शुभारंभ हो सका है। इस लिए चंडीगढ़ की जनता और खेर को हार्दिक बधाई देता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें