फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बच्चों को अवैध तरीके से गोद लेने पर लगेगी रोक, स्वास्थ्य संस्थानों को 24 घंटे के भीतर देनी होगी सूचना

Mon, 09 Jun 2025 08:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि 18 साल तक के हर बच्चे के जीवन की रक्षा करना और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा सुरक्षित, प्यार भरे और सम्मानजनक वातावरण का हकदार है।
विज्ञापन
अवैध तरीके से बच्चा गोद लेने पर लगेगी लगाम - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बच्चों को अवैध तरीके से गोद लेने पर सरकार सख्ती से रोक लगाएगी। अब सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को अवैध तरीके से बच्चा गोद लेने की सूचना 24 घंटे के भीतर देनी होगी। 
विज्ञापन


सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अनाथ व बेसहारा बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया किशोर न्याय अधिनियम-2015 के अनुसार कानूनी तरीके से पूरी की जाए, ताकि बच्चों को एक सुरक्षित, प्यार भरा और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि 18 साल तक के हर बच्चे के जीवन की रक्षा करना और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा सुरक्षित, प्यार भरे और सम्मानजनक वातावरण का हकदार है, इसलिए यह आवश्यक है कि गोद लेने की प्रक्रिया हमेशा कानूनी तरीके से की जाए, ताकि बच्चे के भविष्य, उसके अधिकारों और कानूनी सुरक्षा को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह देखने में आया है कि अविवाहित माताएं या ऐसे माता-पिता जो बच्चों को अपने पास रखने में असमर्थ हैं और बच्चों को सौंपना या गोद देना चाहते हैं, वे सबसे पहले अस्पताल, नर्सिंग होम या डॉक्टर से संपर्क करते हैं। इसके अलावा जो माता-पिता बच्चों को गोद लेना चाहते हैं, वे भी इन्हीं से संपर्क करते हैं। यह बहुत जरूरी हो जाता है कि जितनी भी स्वास्थ्य संबंधी संस्थाएं (सरकारी व निजी) और डॉक्टर काम कर रहे हैं, उन्हें बच्चे को सौंपने या गोद लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हो।

छह महीने की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माना

बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए जारी निर्देशों का पालन करने के लिए डॉ. बलजीत कौर ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को हिदायत दी कि यदि उनके पास ऐसे माता-पिता/बच्चे आते हैं, तो उनकी जानकारी 24 घंटे के भीतर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098/निकटतम पुलिस स्टेशन/बाल कल्याण कमेटी/जिला बाल संरक्षण इकाई या पंजीकृत चाइल्ड केयर को दी जाए, ताकि एक कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके। अगर कोई अवैध तरीके से गोद लेने की प्रक्रिया में शामिल होता है या जानकारी को गुप्त रखता है, तो इस संबंध में उन्हें 6 महीने की सजा या 10 हजार रुपये का जुर्माना या दोनों सजा का प्रावधान है। बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया की जानकारी विभाग की वेबसाइट www.sswcd.punjab.gov.in पर उपलब्ध है। बच्चे को कानूनी तरीके से गोद लेने की जानकारी वेबसाइट carings.wcd.gov.in पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें